पैर में जख्म होने पर डॉक्टर ने महिला का पंजा काटा , परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बहेड़ी में एक अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा है | परिजनों का आरोप है कि महिला के पैर में जख्म होने पर डॉक्टरों ने बिना बताए महिला का पंजा काट दिया। पंजा काटे जाने पर महिला की हालत बिगड़ी गई |  इसके बाद  डॉक्टरों ने महिला को बरेली के किसी बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा | इस बात से मरीज के तीमारदारों ने  डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। हंगामा होते ही  डॉक्टर मौके से फरारहो  गया। मामले की सूचना पाते ही मौके पर बहेड़ी पुलिस पहुंच गई | पुलिस ने परिजनों को बमुश्किल समझाकर मामला शांत किया |

जानकारी के मुताबिक तिगड़ी गाँव निवासी नवाब अली अपनी पत्नी नन्नी (45 वर्ष) के पैर में जख्म होने पर फोरलेन बाईपास मार्ग पर नए रोडवेज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया था। इसपर डॉक्टर ने इलाज के लिए महिला को भर्ती कर लिया। दवा से महिला का जख्म ठीक न होने पर डॉक्टरों ने परिजनों को बिना बताए महिला का पंजा काट दिया। पंजा काटने से महिला की हालत बिगड़ी गई जिसपर डॉक्टरों ने उसे बरेली लेे जाने के लिए कहा। परिजनों ने महिला के पैर का पंजा काटने पर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हर अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।

हंगामा होता देख पंजा काटने वाला डॉक्टर मौके से फरार हो गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा काट रहे परिजन डॉक्टर पर कार्यवाही करने की मांग करने लगे जिसपर पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देते हुए परिजनों को समझाकर महिला को बरेली अस्पताल ले जाने के लिए कहा जिसके बाद महिला को उसके परिजन बरेली ले गए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment