
बरेली। पैनी नजर सामाजिक संस्था के धरने का आज पांचवा दिन भी जारी रहा ।रेशम सिंह प्रकरण पर संस्था पदाधिकारियों एक्स आर्मी की टीम व सिख समुदाय के गणमान्य लोगों के साथ कल जॉन अधिकारी एडीजी से मुलाकात की गई थी जो काफी सकारात्मक रही थी । आज धरने में किसान आंदोलन की बहुचर्चित हस्ती पूनम पंडित ने भाग लिया। पूनम पंडित ने बताया कि जैसे ही सोशल मीडिया से पता लगा कि एक सैनिक के न्याय के लिए एक संस्था अध्यक्ष धरने पर बैठे हैं तो उन्होंने उस धरने का समर्थन करने के का निश्चय किया और वह गरीब 1:00 बजे धरने पर पहुंची और धरने पर उन्होंने संस्था का पुरजोर समर्थन किया ।संस्था का हौसला बढ़ाया और इसके अलावा उन्होंने कहा एक सैनिक की भाई की लड़ाई में पूनम पंडित हर तरह से उसके साथ है इसके बाद धरने पर समाजवादी पार्टी के मंडल अध्यक्ष शमीम खा सुलतानी व उनकी टीम का आना हुआ और उन्होंने भी पैनी नजर सामाजिक संस्था को अपना समर्थन पत्र दिया इसके बाद कई समाजसेवी संस्थाएं भी एक सैनिक के सम्मान की लड़ाई में अपना समर्थन देने पहुंचे । वही एडवोकेट सुनीता गंगवार व एक्स सर्विस मैन कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सूबेदार एवं उनकी पूरी टीम राजू हवलदार रमेश वाह पंकज पवार व नारायण दास आदि लोग बराबर धरने पर बैठे रहे उसके पश्चात एक्स आर्मी का प्रतिनिधि मंडल व संस्था अध्यक्ष पीड़ित रेशम सिंह एडीजी बरेली जोन के पास अपनी लिखित मांग को लेकर गए। इस मांग को संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने प्रस्तुत किया जिस पर एडीजी जोन बरेली ने पीड़ित व पूरे प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि अब तक जो हुआ वह हुआ, अब निष्पक्ष कार्यवाही होगी।
एडीजी ने प्रतिनिधिमंडल व पीड़ित एवं संस्था अध्यक्ष को पूरा भरोसा दिलवाया कि वह निष्पक्ष कार्यवाही करवाएंगे और पीड़ित को जरूर न्याय जरूर मिलेगा ।
।




