पूर्व विधायक के अवैध अस्पताल पर चला बाबा का बुल्डोजर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

यूपी मे बाबा की सरकार बनने के बाद अवैध संपतियों पर बाबा के बुल्डोजर  की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी के चलते आज शाहजहांपुर मे तिलहर से पूर्व विधायक व सपा प्रत्यासी रोशन लाल वर्मा के निगोही थाने के सामने बने अवैध साँई हॉस्पिटल पर बाबा का  बुल्डोजर चला और अबैध निर्माण को ढहाया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियो के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

बता दे  कि स्वामी प्रसाद मौर्या के करीबी और उनके साथ भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक व तिलहर विधानसभा से सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा की सरकारी जमीन पर बनी अवैध बिल्डिंग की शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की थी जिसके बाद एसडीएम सहित कई अधिकारियों ने मामले की जाँच की थी|

जिसमे सरकारी जमीन पर अबैध निर्माण पाया गया जिस के बाद आज भारी पुलिस फोर्स और अधिकारियों की मौजूदगी मे अबैध निर्माण को ढहाया गया।  रोशन लाल वर्मा अपनी दबंगई के चलते आये दिन चर्चा मे रहते है। फिलहाल रोशन लाल वर्मा के अस्पताल पर हुई कार्यवाही आज चर्चा का विषय बना हुआ है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज