पूर्व फौजी रेशम  सिंह  के समर्थन में मनजिंदर सिंह सिरसा  बरेली पहुंचे , धरने को दिया अपना समर्थन 

SHARE:

 
    
बरेली । पूर्व सैनिक सरदार रेशम सिंह के साथ पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में की गई बर्बरता को लेकर पैनी नजर सामाजिक संस्था का चौथे दिन  सेठ दामोदर दास पार्क में धरना जारी है | इस क्रम में आज  रेशम सिंह और संस्था को सपोर्ट करने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी प्रबंधक श्री मनजिंदर सिंह सिरसा बरेली पहुंचे | इस दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने रेशम सिंह के साथ संस्था के अध्यक्ष सुनीता गंगवार से बात की है |  पैनी नजर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने आरोप लगाया है  कि पीलीभीत का पुलिस प्रशासन पूर्व सैनिक रेशम सिंह के साथ कार्रवाई करने में भेदभाव कर रहा है। उनका बरेली में धरना करने का मकसद यही है कि मामला उच्चाधिकारी के पास पहुंचे और रेशम सिंह को न्याय मिले। मजबूर होकर बरेली में धरना दिया जा रहा है। बरेली के आईजी रेंज , एडीजी के साथ कमिश्नर जैसे बड़े अधिकारी बैठते है इसके बावजूद इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है | संस्था अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने यह भी बताया कि यह अनिश्चितकालीन धरना है जब तक सक्षम धाराओं के अंतर्गत जघन्य घटना पर आरोपियों पर केस दर्ज नही किया जाता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा ।

संस्था के अध्यक्ष ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

 संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार  ने एसएसपी को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है | उनका कहना है कि कुछ लोग रेशम सिंह का साथ देने के कारण उनके खिलाफ साजिश रच रहे है | उनकी मांग है कि एसएसपी उन्हें तुरंत सुरक्षा उपलब्ध कराये | 

धरने में कई पूर्व सैनिक भी है शामिल 

धरने में सेना के पूर्व अधिकारी कुलदीप सिंह के साथ तमाम सैनिक शामिल है | वही संस्था की ओर से संस्था के कई पदाधिकारीगण , प्रदेश कोषाध्यक्ष वहीद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सिद्दीक अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप गंगवार ,नवाब विधानसभा डॉक्टर वेद प्रकाश राठौर, हसीन रजा, नारायण दास, आदि कार्यकर्ता शामिल है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!