पुलिस के अभियान से थम गई ई रिक्शा की चाल,

SHARE:

शीशगढ़। बिना रजिस्ट्रेशन के फर्राटे से दौड़ रहे ई रिक्शा के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी चैंकिंग अभियान से हड़कंप मच गया है।
अकेले जनपद बरेली में ही अभियान के पहले दिन ही बिना रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे हजारों ई रिक्शा को सीज करके थाने व चौकियों में जमा कर लिया गया अभी तक सीज किए गए ई रिक्शा थानों में खड़े धूल फांक रहे है।

Advertisement

 

 

हालांकि पुलिस का चेकिंग अभियान अभी जारी है पुलिस के भय के कारण बिना नम्बर के चलने वाले ई रिक्शा जमींदोज हो गए है।अकेले थाना शीशगढ़ की बात करें तो पहले ही दिन के अभियान में 142 ई रिक्शा को सीज किया गया था।

 

ई रिक्शा के चैंकिंग अभियान से यातायात हुआ आसान ,जनता की परेशानी बड़ी

ई रिक्शा पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान से एक दम संख्या कम होने से सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया है।अब जाम लगना भी बंद हो गया सड़कों पर अब ई रिक्शा भी कम ही नजर आते है वहीं दूसरी ओर ई रिक्शा की संख्या एक दम घटने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है। साथ ही बेरोजगारी भी अब बढ़ने लगी है।

 

 

बिना रजिस्ट्रेशन के सीज किए ई रिक्शा का छूटना मुश्किल

पुलिस द्वारा जो बिना रजिस्ट्रेशन के ई रिक्शा को सीज किया गया है। उनका छूटना मुश्किल दिखाई दे रहा है सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शा के पास कोई ऐसा लिखित प्रमाण नहीं है जिसमें वह ई रिक्शा पर अपना मालिकाना हक जता सके यही सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन रहा है। यदि ऐसे ई रिक्शा को न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली तो फिर यह कौड़ियों के दाम नीलाम होना तय है।

 

जिन हाथों में होनी चाहिए थी कापी ,कलम उन हाथों में थमा दिया था ई रिक्शा का हैंडल

इसको बेरोजगारी कहे या फिर लालच जिन हाथों में कापी कलम होना चाहिए थी।उन हाथों में ई रिक्शा का हैंडल थामा दिया गया था चंद पैसों के लालच में बच्चों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है उसकी परवाह उनके परिजनों को भी नहीं है शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान से अब नौनिहालों को भी ई रिक्शा का हैंडल पकड़ने से मुक्ति मिल जाएगी यह तो तय है उनका भविष्य भी बर्बाद होने से बच सकेगा

इंस्पेक्टर शीशगढ़ राधेश्याम ने  बताया कि शासन के निर्देश पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे ई रिक्शा के विरुद्ध अभियान पूरे महीने जारी रहेगा बिना नंबरों के सीज किए गए ई रिक्शा का छूटना संभव नहीं लग रहा क्योंकि इनके पास मालिकाना हक के कोई लिखित प्रमाण नहीं है।

 

ऐसे ई रिक्शाओं को न्यायालय से भी कोई लाभ नहीं मिला तो नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी ।रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शा चालकों को जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा प्रत्येक ई रिक्शा पर चालक नाम व मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!