पिता ने एक साल के बेटे की हत्या कर तालाब में फेंका शव

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह और सामाजिक तानों से उपजे अविश्वास ने एक पिता को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने अपने ही एक साल के बेटे की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

यह घटना भुता थाना क्षेत्र के अठाना गांव की है। गांव निवासी सोमपाल की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व बीसलपुर क्षेत्र की रहने वाली राजबेटी से हुई थी। परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सोमपाल राजस्थान के जयपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी गांव में रह रही थी। करीब एक वर्ष पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ था।

 

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा किए गए तंज और कटाक्ष के कारण सोमपाल के मन में पत्नी को लेकर शक गहराता गया। उसे संदेह था कि बच्चा उसका नहीं है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।घटना से दो दिन पहले सोमपाल अचानक जयपुर से गांव लौटा। आरोप है कि वह अपने बेटे को पत्नी से लेकर चला गया। कुछ समय बाद बच्चे का शव गांव के एक तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।मृतक बच्चे के मामा लच्छू का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बच्चे को जबरन ले गया और उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।

वहीं, एसपी ग्रामीण साउथ अंशिका वर्मा के अनुसार, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यह

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!