
अलीगढ़।थाना पिसावा क्षेत्र गांव डेटा खुर्द में एक युवक ने अपनी पत्नी को कैंची से खोदकर मार डाला बीच बचाव में आए अपने भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।जानकारी के अनुसार डेटा खुर्द निवासी अमोद कुमार पुत्र विजय सिंह गांव में दूध का व्यवसाय करता है, अन्य दिनों की भांति रात को वह अपनी पत्नी सहित कमरे में सो गया था । रात को करीब एक बजे उसने अपनी पत्नी पूनम देवी पर कैंची व पेचकश से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया गया है । चीख पुकार सुन जब उसका भाई प्रमोद बीच-बचाव में आया तो उसे भी आरोपी युवक द्वारा कैंची का प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है, जिसे परिजन उपचार हेतु नोएडा ले गए हैं । सुबह आरोपी युवक ने थाने पहुंच आत्मसमर्पण कर पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी है ।




