नोयडा : दरोगा पर जानलेवा हमले करने वाला बदमाश विपिन गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

 यूपी के ग्रेटर नोएडा में  बीते दिन  चौकी इंचार्ज बिलासपुर  को चेकिंग के दौरान गोली मारकर पुलिस को खुले तौर पर चेलेंज देने वाले बदमाश विपिन नगर को पुलिस ने  कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है | हालाँकि विपिन नागर का एक साथ अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है | पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर  के मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक 26 नवंबर को दरोगा अंकुर चौधरी को चेकिंग के दौरान गोली मारी गई थी | इस सम्बन्ध में पुलिस ने कांबिंग के दौरान अभियुक्त  विपिन नागर उर्फ जेपी निवासी इमलिया गांव को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर पुलिस टीम मौके पर पिस्टल की बरामदगी के लिए गई जहां अभियुक्त द्वारा पिस्टल बरामद कराते समय छुपी पिस्टल को उसकी जगह से निकालकर पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए जानलेवा हमला किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण अभियुक्त विपिन नागर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में इस्तेमाल  पिस्टल .32 बोर, मैगजीन में 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किये गये है। अभियुक्त पर लूट, गैंगस्टर सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कुख्यात बदमाश है, जो लूट, रंगदारी, हत्या, जानलेवा हमला जैसी घटनाएं कारित करता है। अभियुक्त का एक अन्य साथी सिकंदर फरार है, जिसके लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है उसे भी शीघ्र ही उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा। फरार अभियुक्त सिकंदर पर भी लूट सहित गैंगस्टर अन्य मुकदमे दर्ज है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment