नाईट कर्फ्यू में युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस

SHARE:

नाईट कर्फ्यू में युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी

बरेली । कोरोना के बड़ते संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके बावजूद अपराधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती रात किला क्षेत्र के कन्हैया टोला क्षेत्र में दो युवकों ने फायरिंग की , इसके बाद भी वह दबंगई से गली में घूमते हुए नजर आए, युवकों का यह हरकत एक घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी दोनों युवक फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। एसपीसिटी रविन्द्र कुमार के ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला किला थाना क्षेत्र का निकला। फिलहाल पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!