नशे में धुत होकर थाने पहुंचा सिपाही तो स्थानीयों ने मामले की शिकायत सीएम से की ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।  फरीदपुर थाने तैनात  एक सिपाही ड्यूटी  नशे की हालत में थाने पहुंचा तो हड़कंप मच गया | इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सीएम योगी के साथ जिले के आलाधिकारियों को वीडियो ट्वीट कर दी। गनीमत  यह भी रही  सिपाही इतने नशे में होने के बाद भी  थाना परिसर में सुरक्षित पहुंच गया |  आनन-फानन जांच के आदेश दिए गए। मामला गुरुवार दोपहर का है। थाने में अपनी शिकायतें लेकर फरियादी आए हुए थे। इसी बीच सिपाही की नशे में झूमते हुए आया । यह देख कई फरियादी भी हक्के बक्के रह गए। नशे में चूर सिपाही लड़खड़ाती हालत में थाने के अंदर घुसता गया।

 

बताया जाता है कि  सिपाही  थाने  परिसर में बने क्वाटर में रहता है | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिपाही को थाने पहुंचने की पांच मिनट की दूरी पूरा करने में आधा घंटा का समय लग गया और वह रास्ते भर ड्रामा करता रहा | सिपाही  की जिला कारागार में  तैनाती है। जानकारी के मुताबिक  सिपाही की  जिला कारागार में लगी हुई थी। नशे की लत की वजह से ही उसे फतेहगंज पूर्वी थाने से फरीदपुर स्थानांतरित किया गया था। इसके बावजूद सिपाही में  सुधार नहीं आया। मामले में इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो देखा है। कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज