अधेड़ की गाली देने पर दिनदहाड़े भाला मारकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव धनौरा गौरी में आज युवक ने गाली देने पर अधेड़ की भाला घोंपकर हत्या कर दी।जिससे गांव में हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गयी।

मृतक के बेटे सुनील ने थाना सिरौली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि आज सुबह उसके पिता रामपाल 55 वर्षीय खेत से चारा काटकर ला रहे थे, इसी बीच गांव में ही पड़ोस में रहने वाले सुनील पुत्र चंद्रपाल ने अपने घर के सामने उन्हें रोका और उनसे मज़ाक करने लगा।मज़ाक करते समय मेरे पिता रामपाल ने सुनील से न जाने ऐसी क्या बात कह दी।जिससे वह बौखला गया,और अपने घर से भाला लाकर उसके पिता की कमर में घोंप दिया।जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टपार्टम के लिए बरेली भेजा है।मृतक के तीन बेटे हैं।जिसमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि आज सुबह आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र में सुबह 7 बजे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या की वजह अभी स्पष्ठ नहीं है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज