त्रिपुरा में तंजीम उल्माए इस्लाम ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली|  तंज़ीम उल्माए इस्लाम के बैनर तले DM  बरेली  के माध्यम से राष्ट्रपति को  एक  ज्ञापन  सौंपा है जिसमें राष्ट्रपति से मांग की गई है के त्रिपुरा राज्य में लाईन आडर की सूरते हाल बहुत खराब है इसलिए वहां पर  राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।दरगाह आला हजरत से  जुड़ी  तंजीम उल्माए इस्लाम के राष्ट्र महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जुलूस का नेतृत्व किया, और कहा कि त्रिपुरा राज्य में अल्पसंख्यकों के मकानों और दुकानों में आग लगा  दी गई है,एक दर्जन से ज्यादा इबादत गाहो में तोड़ फोड़ की गई है, असामाजिक तत्व हुकूमत की सरपरस्ती में पूरे राज्य में साम्प्रदायिक माहौल बना दिया है इसलिए हमारा महामहिम राष्ट्रपति  से मुतालबा है कि तत्काल प्रभाव से अपने इख्तियारात का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति शासन लग दिया जाएं।

मौलाना ने आगे कहा कि इबादत गाहो व आवाम की हिफाजत के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, त्रिपुरा की घटना से जो दहशत का माहौल बना हुआ है उसको सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास किया जाए, दोषियों के विरुद्ध गम्भीर घाराओ में मूकदमा क़ायम करके कठोर कार्रवाई  की जाएं,इन दंगों में जिन लोगों के परिवार वालों की जान‌ माल की हानि हुई है उन सभी लोगों को उच्च मुआवजा दिया जाये।ज्ञापन देने वालें लोगों में मुख्य रूप से मौलाना मुजाहीद हूसैन,हाजी नाजिम बेग,खलील कादरी,सय्यद तइयब चिस्ती, मौहम्मद जूनैद कादरी,जारिब गद्दी,हसीब खां, जाहिर अहमद,साहिल रजा कादरी आदि मौजूद रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज