ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी एक की मौत आठ घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बदायूं  | चंदौसी रोड पर  स्थित पीपल महाराज मंदिर के पास एक ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर  मार दी , जिसमें एक की मौत  के साथ  आठ लोग घायल  हो गए । सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है |

बदायूं के थाना फैजगंज बैहटा क्षेत्र के गंगापुर सराय के रहने वाले संजय पुत्र बिहारीलाल ई-रिक्शा चलाने का कार्य करते थे। कल शुक्रवार शाम को अपने परिवार को लेकर किसी रिश्तेदारी में ई-रिक्शा से घर आ रहे थे चंदौसी रोड पर पीपल महाराज मंदिर के पास  पीछे से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी जिसमें संजय की मौके पर ही मौत हो गई और ई रिक्शा में बैठे 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए।  एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में सूरजमुखी, काजल, शांति देवी, पिंकेश, निशा, आशीष, विकास, मुन्नालाल, रेनू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज