टिक टॉक के लाइक से शुरू हुई प्रेम कहानी ,  अब पुलिस तक जा पहुंची, जानिए यह मामला

SHARE:

बरेली। सोशल मीडिया जैसे ही आदमी की जिंदगी में आया तो बैसे ही आदमी ने इसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया । पहले तो आदमी ने इसे अपने मनोरंजन का साधन माना बाद में इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया | ऐसा ही एक मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र में आया है जहां पहले टिक टॉक से पहले युवक युवती में दोस्ती हुई बाद में मामला पुलिस तक पहुंच गया | युवती ने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचर   पीएसी में तैनात अपने दोस्त के खिलाफ  शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है| 

टिक टॉक के लाइक ने युवक से कराई दोस्ती 

प्रेम नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवती ने बताया कि  वह   टिक टॉक पर अपनी वीडियो बनाती थी|   उसकी वीडियो पर  काफी  कमेंट और लाइक आते थे उन्हीं लाइक करने वालों में एक बरेली की पीएसी में तैनात सिपाही भी था जो अधिकतर वीडियो पर लाइक और कमेंट करता था ।युवती के  टिक टॉक के वीडियो पर बरेली के पीएसी में तैनात सिपाही कमेंट करता था और उसी के दौरान उन दोनों की दोस्ती हो गई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई । 

शादी का झांसा देकर युवक ने बनाये शारीरिक संबंध 

 युवती ने बताया कि  पीएसी में तैनात सिपाही ने उसे अपने प्रेम जाल  में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए |  जब वह गर्भवती हुई तो  दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया । अब शादी से मना कर रहा है| 

पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार 

पीड़ित युवक का आरोप है कि युवक शादी करने के एवज में 15 लाख रूपए की मांग कर रहा है | युवक का कहना कि वह 15 लाख मिलने पर वह उससे शादी कर लेगा | वही युवती ने  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर  आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है |एसएसपी ने युवती की शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दिए हैं | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!