छोटे प्रधान की 51 करोड़ की सम्पत्ति फ्रीज , 6 स्मैक तस्करों के खिलाफ चार्जसीट दाखिल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी की बरेली पुलिस ने इनदिनों तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाई हुई है | पुलिस ने इसी क्रम में फतेहगंज पूर्वी के गांव पढ़ेरा  के तस्कर शाहिद उर्फ़ छोटे प्रधान की 51 करोड़ की सम्पत्ति फ्रीज  की है साथ ही तस्कर शाहिद सहित 6 स्मैक तस्करों के खिलाफ चार्जसीट दाखिल की है |  तस्कर शाहिद पर आरोप है की उसने तस्करी करके करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित की है | पुलिस ने जब मामले की जाँच की तो पाया की उसपर आरोप सही है | पुलिस ने एनपीडीएस एक्ट का प्रयोग करते हुए तस्कर की 51 करोड़ की सम्पत्ति सीज कर दी | बता कि  बरेली पुलिस और बीडीए की संयुक्त कार्रवाही में तस्कर की बिल्डिंग को भी ध्वस्त किया गया है | 

ssp rohit singh sajvaan

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना फरीदपुर थाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान शाहिद उर्फ़ छोटे के पास से 20 किलो स्मैक बरामद की गई थी | छोटे के परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी इस केस में खुले थे और इसी के तहत इनपर एनडीपीएस  एक्ट के तहत कार्रवाही की गई  | इनके पास पुलिस की जाँच में चल अचल 50 करोड़ रूपये से अधिक की सम्पत्ति पाई गई | इसी क्रम में सफेमा की कार्रवाही की गई | जिसके अंतर्गत सक्षम अधिकारी द्वारा 50 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की सम्पत्ति फ्रीज की गई है | जिसमे 25 से अधिक  जगहों पर सम्पत्ति ,बैंक खाते , दो पहिया और चार पहिया भी शामिल है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज