पंकज शर्मा
अलीगढ़ । अलीगढ़ में सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में मंगलवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने 125 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। लोधा में स्टेट यूनिवर्सिटी से जुड़ी करीब 150 बीघा जमीन पर फर्जी प्रविष्टियां दर्ज कर पट्टे दर्शाए गए थे। लगभग 15 करोड़ रूपए कीमत की जमीन पर कब्जा करने के मामले में कांग्रेस नेता की पत्नी सहित कई बड़े कारोबारी घेरे में आ गए हैं।पुलिस के अनुसार थाना लोधा में लेखपाल सतीश चंद्र शर्मा की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। जिसमें एक कांग्रेस नेता की बेटी व प्रबंधक वीडी डेयरी परसहरा, लोधा कुसुम शर्मा सहित 125 लोगों के नाम हैं। यह सभी अलीगढ़ के अलावा दिल्ली व हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोप है कि खतौनी वर्ष 1382 लगायत 1387 के खाता खतौनी संख्या 395 पर तत्कालीन लेखपाल द्वारा 105 लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए। खतौनी में दिनांक अंकित नहीं की गई। लेखपाल के द्वारा अन्य किसी अधिकारी के द्वारा सत्यापित नहीं किया गया। ग्राम पंचायत की ऊसर भूमि के फर्जी प्रविष्टि व आवंटन के बाद कई लोगों ने जमीन बेच दी। शिकायत होने पर तत्कालीन एसडीएम कोल के द्वारा जांच करवाई गई। 2019 को एसडीएम न्यायालय से धारा 38 (1) सभी पट्टों को खारिज कर दिया गया। मामले में तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। पट्टे खारिज होने के बाद भी कुछ लोगों की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज करवा लिए। वहीं मौके पर कृषि व चाहरदीवारी कर ली गई। अब इन सभी के खिलाफ थाना लोधा में धारा 420, 467, 468, 471 व सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम-1984-3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें कुसुम शर्मा, वीरेंद्र सिंह, पीतमंबर सिंह, छोटे सिंह, राजकुमार, रामश्री देवी, देवी प्रसाद, लीलाधर, भूपसिंह, सुदीप नाहर, आदित्य अग्रवाल, बीना अग्रवाल, नगीना, साहव सिंह, मानसिंह, राजेंद्र सिंह, बंदना, मोहम्मद सुलेमान, जुगेंद्र, मदनपाल, विनोद कुमार, तेजवीर सिंह, सुनीता देवी, रमेश चंद, मोहन लाल, अशोक कुमार, विजय, अजय, संदीप, जुगेंद्र, रोहताश, केलाश, रामवीर सिंह, कृष्णा देवी, महेंद्र सिंह, रामजी लाल, भरत सिंह, वीरपाल, अभय कुमार, प्रमोद कुमार, नानक चंद, श्याम सुंदर, चोखे लाल, रोशन सिंह, लाखन सिंह, पन्ना लाल, रामप्रसाद, साहव सिंह, सुभाष, देवी प्रसाद, सोनपाल, मुरारी, रतन सिंह, प्रमोद कुमार, ख्याली राम, कारे, धर्मसिंह, रिंकू, सोनू, मौनू, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, रघुराज, संजू कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, ब्रज पाल, रजुआ, राजकिशोर, बीरेंद्र कुमार, शीलेंद्र कुमार, अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह, पवन कुमार, तेज सिंह, शंकर, कन्हैया लाल, बीरेंद्र सिंह, पप्पू, छोटे सिंह, सतीश चंद, महादेवी, राकेश कुमार, राजू, रवि कुमार, चंद्रवती, जयवीर, अभिराम अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, राजन सिंह, नेमसिह, जगदीश, सुरेंद्र कुमार, जुगेंद्र, मदनपाल, छोटे लाल, नेपाल, राजू, बाबू लाल, राम बहादुर, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रघुराज सिहं, संजू कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, छोटे, नानक चंद, श्याम, चोखेलाल, सुनीता अग्रवाल, मृदुला गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, उदयवीर सिंह, रमेश चंद, ओमप्रकाश, कालीचरन, रामजीलाल, भरत सिंह, विवा अग्रवाल, प्रीयंका गर्ग, कमल गर्ग, राजेश्वरी सिंह, सुखराम, मदनगोपाल शर्मा, हरिओम उर्फ अमित शर्मा एवं प्रशांत कुमार शर्मा शामिल हैं।
एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि लोधा में राज्य यूनीवर्सिटी के लिए चिन्हित जमीन के आसपास जमीन की जांच में फर्जी प्रविष्टि के आधार पर किए गए अवैध पट्टे पाए गए। इस मामले में थाना लोधा में 125 पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
Author: cradmin
Post Views: 23




