गर्भवती महिला के साथ पति के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म , मामला दर्ज

SHARE:

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,अन्य की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक गर्भवती महिला के साथ उसके पति के तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम ही नहीं दिया बल्कि उसके अश्लील फोटो भी खींच है | महिला ने बताया कि घटना रक्षाबंधन की है | उसके जेठ – जेठानी रक्षाबंधन के लिए चले गए थे , वह अपनी ससुराल में अकेली थी और पति भी घर पर नहीं था | तभी गांव के तीन लोग उसे अकेला पाकर घर में घुस आये और उसके साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया |पीड़ित महिला का आरोप है कि 22 अगस्त को उसके जेठ अपनी पत्नी को लेकर अपनी ससुराल गए हुए थे , उसी रात को उसका पति भी घर से करीब 11-12 बजे रात्रि दिल्ली चला गया था ।वह घर पर अकेली थी तमी मौका पाकर गांव का ही राजेश उर्फ भूरा पुत्र रामपाल एंव उसका दोस्त संतोष पुत्र धर्मपाल थाना अलीगंज निवासी घर में घुस आये तमन्चा दिखाकर डरा व धमकाकर तथा मुंह में कपड़ा घुसेड़कर तीनो ने बारी बारी से जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया और नंग्न अवस्था में फोटो खीचे | तीनो के बलात्कार करने के कारण वह वदहवास अवस्था में हो गयी अगले दिन जब पीड़ित महिला का जेठ एंव जेठानी घर आये तो प्रार्थिनी ने अपने जेठ व जेठानी को सारी बात बतायी| तब वह अपने जेठ व जेठानी के साथ थाने गयी , थाना पुलिस ने अगले दिन आने को कह दिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की| इसके बाद वह मामले की शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंची | पीड़िता का कहना है कि वह चाहती है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो |

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बिशारतगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के तीन दोस्तों पर रेप का आरोप लगाया है | इस संबंध में 376 डी ,452 आईपीसी के तहत दो दोस्तों सहित एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है | जाँच में यह बात सामने आई है कि घटना वाले दिन महिला के पति के साथ तीनों दोस्तों ने उसके घर पर शराब और दारू पी थी | इसके बाद पति का एक दोस्त उसके साथ दिल्ली चला गया था जबकि एक घर पर ही रुक गया था , जबकि दूसरा दोस्त मौके पर नहीं था | तीसरा दोस्त संतोष द्वारा दुराचार किया गया था उसे गिरफ्तार किया गया है | अन्य के बारे में जानकारी की जा रही है | महिला के 164 , 161 के बयान कराये जा रहे है और आगे की कार्रवाई प्रचलित है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!