
कोरोना ने इंसानी जिंदगी मे जिस तरह दखल किया है उससे हर कोई परेशान है। लेकिन यह किसी को समझ नहीं आ रहा है कि किस तरह कोरोना को हराना है। कोरोना के मुद्दे पर इनर स्माईल केयर ग्रुप के डायरेक्टर व लाइफ़ आर्ट एक्सपर्ट विशेष कुमार ने कहा प्राकृतिक आपदा का समय है लेकिन ऐसे में प्रकृति हमें बचाव के संकेत भी देती है और मौके भी और ऐसे में समुचित दूरी,मास्क व सेनेटाइजर एक बेहतर विकल्प है साथ ही साथ यह समय अपने भीतर जाने का है अपने मन को स्थिर और ज्यादा से ज्यादा मजबूत बना लेने का है घर पर ही रहकर अपने आभामंडल को मजबूत बनाये आपका आभामंडल आंतरिक हुआ या बाह्य जितना मजबूत होगा आप तमाम प्रकार की नकारात्मक चीजों से उतना बच पाएंगे कहते हैं अगर घर रात में खुला है दरवाजे खुले हैं तो कोई भी घुसा चला आएगा। ऐसे ही आपका शरीर है इस शरीर के चारों तरफ जो आभामंडल(औरा)है जितना सकारात्मक और पॉजिटिव होगा आप उतना ही चीजों को सही से कर पाएंगे आभा मंडल को मजबूत करने के लिए योग प्राणायाम ध्यान जरूर करें घर पर रहते हुए सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें इस पूरे कोविड काल में पांच ज्ञानेंद्रियों में से ये तीन नाक,कान,आंखें सबसे महत्वपूर्ण है तो अपनी नाक कान और अपनी आंखों पर सबसे विशेष तौर पर ध्यान देना है हम क्या देख रहे हैं सुन रहे हैं उसका असर सीधे हमारे मन पर अंकित हो रहा है जिससे डर के नकारात्मक हार्मोन्स पैदा हो रहे हैं जो हमारी ही इम्युनिटी को और कम करते जा रहे हैं इसलिए सकारात्मक चीजों पर ध्यान बनाए रखें शरीर के पांचों तत्वों में पानी सबसे महत्वपूर्ण होता है लेकिन इस समय वायु तत्व कि ज्यादा महत्ता हो गई है यानी कि शरीर में ऑक्सीजन वायु तत्व को भी बैलेंस करें प्राणायाम ब्रीथिंग एक्सरसाइज के जरिए।कुल मिलाकर आपको अपनी ही प्राण ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ये सब करना होगा।




