कछला गंगा में राजस्थान का युवक डूबा , गोताखोर युवक की तलाश में जुटे ,

SHARE:

 

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के कछला माँ भागीरथी तट पर दूसरे प्रदेश का एक युवक गंगा स्नान करते समय डूब गया । परिजनों ने युवक को गंगा में डूबने पर शोर मचा दिया । शोर-शराबा की आवाज सुन घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और गंगा में डूबे युवक को तलाश कर रहे हैं।

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला माँ भागीरथी गंगा घाट पर राजस्थान के डोसा क्षेत्र के ग्राम बांदी कुई निवासी समीर (17) पुत्र राजेश परिजनों के साथ गंगा स्नान करने आया था । समीर जब परिजनों के साथ गंगा स्नान कर रहा था तभी वह गहरे पानी में समा गया । परिजनों ने साथ में गंगा स्नान कर रहे जब समीर को न देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची कछला चौकी पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे समीर को तलाश रही है। समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक गंगा में डूबे समीर का कोई पता नहीं चल सका है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!