
बरेली। आंवला पुलिस ने दरोगा को गोली मारने वाले बदमाश को एक मुखबिर की सूचना पर आंवला स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आंवला से बरेली के रास्ते कही जाने की जुगत में था। उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 13/14 जुलाई की रात मे भूमि विकास बैंक के चौराहे पर लगे ATM को गैस कटर से काटते समय रात्रि गश्त मे निकले दरोगा प्रवीन कुमार द्वारा बदमाशों को रोके जाने पर बदमाशों ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया और उनका मोबाईल फोन को लूट कर भाग गये थे।
इस घटना के सम्बन्ध में थाना आँवला पर धारा 379/511/427/394/333/353/307/120B में एक मुकदमा पंजीकृत किया हुआ था । पुलिस ने घटना के एक आरोपी रामभरोसे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वही घटना के मुख्य आरोपी अजहर अली उर्फ हीरो पुत्र नौशे अली उर्फ ननसार अली वार्ड न0-12 कस्बा ककराला थाना अलापुर जिला बदायूं को आज मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन आंवला से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक अजहर का आपराधिक इतिहास है। वह थाना दुर्गापल्ली जिला बैंगलूर राज्य तमिलनाडू से एटीएम काटने वर्ष 2015 मे जेल चुका है।
।




