वोट चोरी रोकने के लिए बूथ पर डटें कार्यकर्ता : शमीम खाँ सुल्तानी

SHARE:

 

बरेली।समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। इसमें बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) और बूथ प्रभारियों की नियुक्ति पर जोन व सेक्टर प्रभारियों से विस्तार से चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि भाजपा चुनावों में वोट चोरी कर सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव सपा के लिए बड़ी चुनौती है और इसे जीतने के लिए बूथों को मजबूत करना होगा। मजबूत बी.एल.ए. और प्रभारी नियुक्त कर ही हम वोट चोरी रोककर अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनता की सरकार बना सकते हैं।

bareilly-bjp-seva-pakhwada-abhiyaan

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि सपा के पास सबसे मजबूत कार्यकर्ता हैं। यदि इन्हें बूथ स्तर पर लगाया जाए तो कोई भी चुनौती पार की जा सकती है। पूर्व मंत्री और भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत से 2027 में भाजपा की सरकार को हराया जाएगा।

शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों से ऊब चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई भी वोट छूटने न पाए। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद ने कहा कि वोट बनवाने और उनकी रक्षा करना बेहद ज़रूरी है।

बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, विधायक शहज़िल इस्लाम, डॉ. अनीस बेग, राजेश मौर्या समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!