बंधुत्व प्रेम और अपनत्व की हिन्दूवादी अलख को मजबूत और संरक्षण प्रदान करने वाले डॉ हेडगेवार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दीनदयाल नगर के कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन का पर्व मथुरा के बाल संरक्षण गृह में बच्चों के साथ मनाया। बाल संरक्षण केंद्र में 35 बच्चे रह रहे हैं, जिनमें एक दर्जन के लगभग शहर के अच्छे प्राइमरी विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं।
आरएसएस के भाग कार्यवाह अजय सर्राफ़ ने बच्चों को कहानी के माध्यम से बताया कि इस दुनिया का छोटे से छोटा प्राणी भी कई बार बड़े काम कर देता है। इसलिए अपने आपको कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बच्चों की दिनचर्या के बारे में भी जानकारी ली।
दिलीप, गौरव, मुकेश, कमल, रमेश ने बच्चों को रक्षा सूत्र बांधे, जिसे देखकर बच्चे काफी खुश नजर आए। आलोक मंगला स्वयंसेवक सिविल लाइंस शाखा ने बच्चों को उपहार दिए। भगत सिंह शाखा के स्वयंसेवक अशोक ने बच्चों को वस्त्र प्रदान दिए। त्योहार के अवसर पर नए वस्त्र पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
इस अवसर पर महानगर कार्य वाह विजय सर्राफ़, दीनदयाल नगर संघचालक ब्रजेश एडवोकेट, डीजीसी क्राइम शिवकुमार तोमर, डीजीसी सिविल संजय गौड़, रजत, प्रभुदयाल एडवोकेट, पूर्व पार्षद रामदास चतुर्वेदी, सह शारीरिक प्रमुख विजय पण्डित, भगवान कृष्ण, आरव, चिराग, अजय सेठ बाड़ा, विद्यासागर आदि उपस्थित रहे।
