शहर में VIP वेडिंग कार्ड्स की धूम, शाही बॉक्स कार्ड और IPS अंशिका वर्मा का कार्ड चर्चा में

SHARE:

बरेली में इन दिनों एक शाही अंदाज में तैयार किया गया लग्जरी वेडिंग कार्ड लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। मखमली बॉक्स, मिठाइयों और इत्र की खुशबू से सजे इस कार्ड ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। इसी के साथ IPS अंशिका वर्मा का एलिगेंट वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


शहर में सबसे ज्यादा चर्चा उस शाही वेडिंग कार्ड की हो रही है, जो वसीम मियां के बेटे साहिल की शादी से जुड़ा है। यह शादी 29 मार्च 2026 को बरेली में आयोजित होगी। कार्ड दिल्ली से मंगाए गए हरे रंग के मखमली शैनिल बॉक्स में तैयार किया गया है, जो बेहद आकर्षक है।

बॉक्स के ऊपर मुरादाबाद के खास मेटल वर्क से बनी प्लेट पर साहिल वेड्स हीरा को खूबसूरती से उकेरा गया है। बॉक्स खोलते ही अंदर छह अलग-अलग खाने दिखाई देते हैं, जिनमें बरेली की मशहूर मिठाइयां रखी गई हैं। साथ ही कन्नौज का इत्र भी शामिल है, जिसकी खुशबू पूरे बॉक्स में फैलकर इसे और खास बना देती है।शादी का निमंत्रण सुनहरे कपड़े पर लाल रंग से छापा गया है, जिसे पढ़कर किसी शाही फरमान जैसा एहसास होता है। यह कार्ड अपनी भव्यता और अनोखे अंदाज के कारण लोगों के बीच चर्चा में है।

इसी के साथ IPS अंशिका वर्मा की शादी का वेडिंग कार्ड भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। उनकी शादी 29 मार्च 2026 को राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगी। यह कार्ड अपने सादगी भरे लेकिन एलिगेंट डिजाइन के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस कार्ड में मेहरून और गोल्डन रंग का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। फ्रंट और बैक दोनों हिस्सों में मेहरून रंग प्रमुख है, जबकि “AK” का स्टाइलिश लोगो इसे खास पहचान देता है।

कार्ड में अंशिका वर्मा का नाम सबसे पहले और उनके मंगेतर कृष्ण कुमार विश्नोई का नाम बाद में लिखा गया है, जो पारंपरिक शैली से अलग है। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च को जयपुर में और 12 अप्रैल को प्रयागराज में रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे। वहीं 29 मार्च 2026 को राजस्थान में ही विवाह की रस्म की जाएगी।

एक ओर जहां साहिल का कार्ड शाही ठाठ और भव्यता का प्रतीक बना हुआ है, वहीं अंशिका वर्मा का कार्ड सादगी और एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण है।फिलहाल, दोनों वेडिंग कार्ड्स की चर्चा बरेली से लेकर सोशल मीडिया तक जोरों पर है और लोग इन्हें यादगार निमंत्रण का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!