बरेली । उत्तर प्रदेश की पुलिस भर्ती इनदिनों पीएससी ग्राउंड में चल रही है। पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ करना पड़ रही है। पर इस दौड़ को निकालने में युवाओं को पसीना आ जा रहे है। कमाल बात है पिछले तीन दिनों में 8 अभ्यार्थियों के पैर टूटे है। जो अपने आप मे बड़े सवाल पैदा करते है। क्या आधुनिकता के दौर में क्या पुलिस भर्ती में 5 किलोमीटर की दौड़ चाहिए , इसे क्या और कम करना चाहिए ।
क्या भर्ती होने के बाद पुलिसकर्मी दौड़ते है?
आमतौर पर पुलिस सर्विस में आने के बाद कम ही लोग नियमित दौड़ते है। पुलिसकर्मी नाम नहीं छापने की शर्त पर कहते है कि उन्हें केवल परेड के समय कुछ तैयारी करना पड़ती हैं। इसके बाद उन्हें याद नहीं है कि वह कभी किसी अपराधी के पीछे 1 किलोमीटर भी भागे हो।
आज यह अभ्यर्थी हुए घायल
पुलिस भर्ती के तीसरे दिन दौड़ के दौरान 6 अभ्यर्थियों के पैरों में फैक्चर हो गया । इसके बाद 108 एंबुलेंस के द्वारा सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।बदायूं के थाना बिसौली गांव परसिया निवासी 25 वर्षीय राम लखन पुत्र भगवान दास सिंह पीएसी के मैदान में दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान 12 वा राउंड चल रहा था तभी अचानक राम लखन गिर गए और उनके पैर में फैक्चर हो गया।
राम लखन को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके अलावा बदायूं के थाना बिसौली के गांव धनुपुरा निवासी 22 वर्षीय विशेष कुमार पुत्र अनीश पाल सिंह पीएसी के मैदान में दौड़ लगा रहे थे । उनके 9 राउंड हो गए थे तभी अचानक गिर गए और पैर में फैक्चर हो गया।बदायूं के थाना बिसौली के गांव नूरपुर निवासी 27 वर्षीय मुरारी लाल पुत्र अगन लाल पीएसी मैदान में राउंड लगा रहे थे। वह 11राउंड में अचानक गिर गए और उनके पैर में फैक्चर हो गया उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया हैं।
विपिन पुत्र घनश्याम थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव डूंडा सुनाली निवासी पुलिस भर्ती की दौड़ लगा रहा था। वह 11 वें राउंड में अचानक गिर गए और उनके पैर में फैक्चर हो गया।जिला शिकोहाबाद के नगला बातू निवासी 27 वर्षीय हरेंद्र पुत्र नाहर सिंह दौड़ लगाते समय अचानक गिर गए और उनके पैर में भी फैक्चर हो गया। जिला फिरोजाबाद के चंदा मार्केट निवासी 24 वर्षीय पंकज पुत्र भूप सिंह पीएसी के मैदान में पुलिस भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की दौड़ लगा रहे थे अचानक गिर गए उनके पैर में फैक्चर हो गया। सभी को 108 एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।