यूपी टॉप न्यूज़

हम बदल गए क्या आप भी बदलोगे , किन्नर ने नाच गाना छोड़कर पकड़ी नई राह

Advertisement

 

भीम मनोहर 

बरेली : आपने अपनी टीवी पर एक नामी गिरामी चाय पत्ती के विज्ञापन को देखा होगा जहां एक किन्नर बरसात के मौसम में ट्रेफिक में फंसी बुजुर्ग को महिला को चाय वाला किन्नर ना केवल फ्री में चाय पीने की पेशकश करता है | वही बुजुर्ग महिला पहले तो यह कहकर अपनी परेशानी महसूस कराती है यह भी ना  किन्नर , लेकिन किन्नर ट्रेफिक में परेशान लोगों को चाय पिलाने की बात कहकर बुजुर्ग महिला का दिल जीत लेता है | बदले में बुजुर्ग महिला किन्नर के सिर पर हाथ रख आर्शीवाद देती है | दरसल यह  एक चाय पत्ती का विज्ञापन था और विज्ञापन बनाने वाले  ने मार्मिक रेखा खींचकर दूर तक बात कहने की कोशिश की थी | उसने कभी यह भी नहीं सोचा होगा कि इस विज्ञापन जैसे बदलाव कभी असल जिंदगी में देखने को मिलेगा  |

बरेली में कुछ ऐसा ही बाकया देखने को मिलने लगा है जहां एक किन्नर ने अपने नाचने गाने के काम को छोड़ते  हुए अपने सहयोगी के साथ  न्यूट्रिशन की  दुकान शुरू की है | किन्नर के दुकान पर लोग आ रहे है और उसके हौसले की अफजाई भी कर रहे है |  यह न्यूट्रिशन की दुकान चलाने वाला तौफीक  उर्फ माया  किन्नर है | वह कुछ पहले तक तौफीक  उर्फ माया  लोगों के घर  जाकर जाकर नाच गाना करके बधाई देने का काम करता था | जब कुछ ठीक चल रहा था  इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे बदलने को कहा और बोला की नाचने गाने की जगह कोई और काम करे | पहले तो उसे अजीब लगा बाद में माया ने अपने दोस्त की बात मानते हुए अपने बाल कटा लिए और अपना काम शुरू करने का मन बना लिया | बाद में किन्नर माया   ने लोगों के सुझाब और कुछ मित्रों के सहयोग से न्यूट्रिशन की दुकान शुरू कर दी | शुरू में लोगों ने अजीब तरीके से देखा बाद में लोग दुकान पर चढ़ने लगे अब लोग उसकी दुकान पर आते है और जरुरत की दवाएं खरीदते है |

तौफीक  उर्फ माया   किन्नर ने बताया कि पहले तो उसका काम नाचना गाना ही था , ज्यादा तर समय उसका नाचने गाने में गुजरता था | इसी दौरान उसके मित्र  सलाह दी इस काम को छोड़ दो , कुछ अच्छा काम करो ,क्योंकि  लोग पीछे  भी इस काम की बदनामी करते है | इसके बाद मुझे बात समाज आई और मैंने अपने बाल कटवाकर अपने लुक को चेंज कर दिया | फिर  मैंने साधारण जिंदगी जीने की कोशिश की है और वह अपने  संघर्ष को जारी रखा | शुरू में न्यूट्रिशन का काम शुरू किया तो  कुछ दिनों तक लोगों ने यह कहकर मजाक बनाया कि बताओ यह किन्नर अब दवा बेचेगा | कोई नहीं , अब हम डेढ़ साल से दवा बेच रहे है | कोई नया काम करोगे तो परेशानी तो आएँगी ही कोई नहीं ,

 

 

माया  समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय 

तौफीक उर्फ माया  किन्नर न्यूट्रिशन की दुकान चलाने के साथ समाजसेवा का भी काम करता है | माया  के पास परेशान काफी परेशान लोग आते है | वह लोगों की परेशानी के मुताबिक उनकी एप्लीकेशन तैयार करवाने के साथ अधिकारियों से मिलवाने का काम करते है |मायो  का इस संबंध में कहना था कि उसे लोगों की छोटी छोटी मदद करने में ख़ुशी होती है | कोविड के दौरान वह खुद भी परेशान था फिर लोगों की हरसंभव मदद की | हालांकि मायो  का यह भी कहना था कि उसे सस्ता गल्ला छोड़कर किसी भी स्कीम का लाभ नहीं मिलता | उसने पीएम आवास के लिए आवेदन किया लेकिन वह भी उसे नहीं मिल सका |

Advertisement
cradmin

Published by
cradmin

Recent Posts

प्यार के लिए तोड़ी मजहब की दीवार , निशा राजेश हुए एक दूजे के,

 मुनीब जैदी, बरेली। नई पीढ़ी खुले आकाश में अपने ही तरह ही की जिंदगी जीना…

3 mins

सिलिंडर में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी,अस्पताल में भर्ती

बरेली : बारादरी थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला अचानक गैस सिलेंडर में आग…

12 mins

सम्पत्ति विवाद में चाचा भतीजे में  मारपीट ,पुलिस ने दर्ज किया केस,

शीशगढ़। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरान निवासी चाचा भतीजे में पैतृक सम्पत्ति के बाँटवारे को लेकर…

13 mins

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे रामू कठेरिया , सिरौली। एक अज्ञात वाहन की…

19 mins

उर्से शाहिदी के मौके पर हुआ जलसा ए सीरातुननबी

बहेड़ी। हजरत मौलाना सय्यद शाहिद अली मियां रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के मौके पर बाद…

21 hours

दहेज अधिनियम का मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव तीन पर रिपोर्ट

बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी अवधेश सिंह…

23 hours