झारखंड से अफीम की खेप लाने वाले तस्कर सहित तीन गिरफ्तार 

SHARE:

बरेली : एएनटीएफ ने अलीगंज थाना क्षेत्र से एक झारखण्ड के तस्कर सहित तीन तस्करों के पास से 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की है।  एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट मुताबिक पकड़े की अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26 लाख के आसपास है।एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स  की प्रतिभा सिंह ने मीडिया को जानकारी देते बताया एनटीएफ और थाना अलीगंज पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अलीगंज रोड उपाध्याय ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पकड़े गए तीन आरोपियों में  झारखंड के थाना बालूमाथ साल्वे निवासी तौफ़ीक पुत्र महबूब अली,झारखंड के थाना बालूमाथ करमाही निवासी संतु कुमार यादव पुत्र राजेंद्र यादव, तीसरा आरोपी  थाना फरीदपुर के महादेव कस्बा निवासी शमशाद अहमद पुत्र नत्थू है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झारखंड से सस्ते दामों पर अफीम खरीद कर लाते थे और बड़ा मुनाफा कमाने के लिए बरेली में फुटकर रूप में बेचते थे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!