News Vox India
कैरियरयूपी टॉप न्यूज़शहर

बदायूं का मुख्य आरक्षी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली : जमीन के बैनामें के विवाद का निपटारा कराने के मामले में 10 हज़रत की रिश्वत मांगने वाले मुख्य आरक्षी को एंटी करप्शन टीम ने बदायूं की चौकी से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मुख्य आरक्षी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद जैसी ही शिकायतकर्ता ने मुख्य आरक्षी को रुपए पकड़ाए वैसे ही भ्रष्टाचार निवारण टीम ने आरोपी को पीछे से पकड़ लिया। बाद में टीम आरक्षी को लेकर थाना बिनावर बदायूं पहुंची।

 

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सिविल लाइंस बदायूं में जमीन के पैमाने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने बदायूं पुलिस चौकी में शिकायत की थी। जिसमें मामले का निपटारा कराए जाने को लेकर मुख्य आरक्षी मनोज भार्गव ने शिकायतकर्ता पक्ष से दस हज़ार रुपए की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत बरेली भ्रष्टाचार निवारण संगठन को दी। शिकायतकर्ता मुख्य आरक्षी को रुपए देने के लिये चौकी शहीद भगत सिंह नवादा बदायूं पहुंचा।इधर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर मुख्य आरक्षी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद उसे पकड़ कर सीधे गाड़ी में बैठा लिया। एंटी करप्शन टीम गिरफ्तार कर आरोपी को थाना बिनावर बदायूं में कार्रवाई के लिए ले गई।

Related posts

 बरसात के पानी का हुआ जल भराव ,ग्रामीणों ने की शिकायत

newsvoxindia

बरेली में ईद-उल-फ़ित्र के रंग , फोटो  जर्नलिस्ट अशोक -अरुण ने अपने कैमरे में कैद किये  कुछ बेहतरीन फोटो ,

newsvoxindia

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल की शूटिंग शुरू,

newsvoxindia

Leave a Comment