यूपी टॉप न्यूज़

गोला गोरकननाथ  विधायक अरविन्द गिरी की हार्टअटैक से मौत , सीएम योगी ने जताया दुःख

Advertisement

 

लखीमपुर खीरी : गोला से वर्तमान में भाजपा विधायक अरविन्द गिरी की हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई।  विधायक अरविन्द गिरि लखीमपुर के गोला से लखनऊ के लिए मीटिंग में शामिल होने के लिए निकले थे।  इसी दौरान सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्‍हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद इलाज के लिए उन्‍हें लखनऊ के हिन्द हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया। उनके दिवंगत होने की खबर से जिले में उनके समर्थकों में शोक की लहर है।  किसी को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके क्षेत्र के विधायक अरविन्द गिरी उनके बीच नहीं रहे है। बताया यह भी जा रहा है कि विधायक जी का स्वास्थ्य कई दिनों से ठीक नहीं चल रहा था।
65 साल के अरविंद गिरि गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक थे। 30 जून 1958 को यूपी के गोला गोकरणनाथ में जन्मे अरविंद गिरि ने अपने राजनीति करियर  की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से की थी। 1995 में चुनाव जीतकर गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने। 1996 में पहली बार सपा के टिकट पर 49 हजार मत पाकर विधायक बने। 2000 में वह दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष बने। वहीं दूसरी बार हैदराबाद विधानसभा सीट 2002 में सपा के टिकट पर विधायक बने थे।अरविन्द  गिरी 2007 में तीसरी बार हैदराबाद विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक बने.  2012 में कांग्रेस के टिकट पर गोला गोरकननाथ विधानसभा सीट से चुनाव भी हारे। 2014 का लोकसभा चुनाव खीरी लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर लड़े लेकिन हार गए। 2017 और 2022 में बीजेपी के टिकट पर गोला गोरकननाथ के विधायक बने।सीएम योगी ने जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने   शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि के  निधन अत्यंत दुखद है। मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

कल होगा अंतिम संस्कार
भाजपा विधायक अरविंद गिरी का अंतिम संस्कार कल सुबह 11:00 बजे गोला गोकर्णनाथ में होगा,अंतिम संस्कार में  उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और राज्य मंत्री सुरेश राही मौजूद रहेंगे।  वही  10:45 मिनट पर उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गोला पहुंचने का कार्यक्रम है।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज में आइसक्रीम विक्रेता की पेंचकस मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

मीरगंज। आइसक्रीम को लेकर हुये मामूली विवाद में पेंचकस  मारकर युवक को मौत के घाट…

10 mins

ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न देने पर बेटी की हत्या का लगाया आरोप। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आंवला:-अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैनी शिवनगर निवासी महिला ने अलीगंज पुलिस से शिकायत कर…

51 mins

मजदूर को मजदूरी न देने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी।काफी समय मजदूरी करने पर भी दबंग ने मजदूरी नहीं दी।बार-बार मजदूरी मांगने पर…

55 mins

शाही में महिला की हत्या के मामले में अज्ञात बदमाशों पर  लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज

भगवान स्वरुप राठौर , शीशगढ़। मंगलवार शाम को शाही थाना क्षेत्र में हुई हत्या के…

58 mins

गांव के दबंग पर पीएम किसान निधि हड़पने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी।महिला ने गांव में युवक को आधार कार्ड देकर बैंक खाता खुलवाया।बैंक खाता की…

1 hour

पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष बने अतुल शर्मा

मीरगंज। बुधवार को मीरगंज के ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायक संघ के चुनाव का आयोजन…

1 hour