यूपी के बरेली में तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाही लगातार जारी है। पुलिस ने अभी तक कई तस्करों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के साथ करोड़ों रूपए की सम्पत्ति सीज कराई है। इसके बावजूद तस्करी के जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र में आया है जहां पुलिस ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 5.50 किलो अफीम बरामद की है। पूछताछ के अभियुक्तों ने बताया कि यह अफीम झारखंड से पंजाब ले जा रहे थे, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के नाम राजीव कुमार गुप्ता एवं दलविंदर सिंह है।
एसपी क्राइम मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर खड़ी खड़ी सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5.5 किलो अफीम बरामद की गई है। पकडे गए अभियुक्तों के नाम राजीव कुमार गुप्ता व् दलविंदर सिंह है। यह लोग अफीम को झारखंड से पंजाब में खपाने के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अभियुक्तों को एक मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।
मीरगंज।गरीबों को कोटे की दुकानों से मई माह में खाद्यान्न में बाजरा नहीं मिलेगा। उनको…
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीन शेड डालने से मना करने पर…
मीरगंज।नदी किनारे शौच कर रहे ग्रामीण पर अचानक पानी से निकले मगरमच्छ ने हमला कर…
दैनिक राशिफल ।। 18 मई दिन शुक्रवार वर्ष 2024 ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला मेष,आज का दिन…
भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। गुरुबार को मीरगंज के गांव मनकरी में निर्माणाधीन पानी की टंकी …
देवरानियाँ पुलिस ने एक केस में एसएसपी की दखल पर लिखी रिपोर्ट देवरनियां। कोतवाली देवरनियां…