News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहरस्पेशल स्टोरी

सोशल मीडिया पर नेता जी का धुंआधार प्रचार: सपा नेताओं ने लोकसभा सीट के लिए पेश कर दी अपनी दावेदारी , पढ़े यह खबर,

बरेली। आगामी लोकसभा चुनाव में अभी कुछ वक्त बचा है। इस बीच  सपा के दो नेता जनता के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए । इन दो सपा नेताओं में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन का नाम भी है। वह भी पिछले कुछ समय से अपने कार्यकाल में किये गए कार्य को बताते हुए जनता के बीच अपनी उपस्थिति जताते हुए नजर आ रहे है।उन्होंने भी राष्ट्रहित सर्वोपरि स्लोगन के साथ  अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। दूसरी ओर सपा सरकार में पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार है।

Advertisement

 

 

भगवत गंगवार भी अपनी सोशल मीडिया अकॉउंट से अपने को लोकसभा प्रत्याशी के रूप में प्रमोट कर रहे है। वह भी अपने पोस्ट के द्वारा सरकार की उपलब्धि के साथ पार्टी के नेताओं की छबि उकेरते हुए अपने लिए तगड़ा माहौल बनाने की कोशिश में है।

 

 

 बरेली लोकसभा सीट पर सपा मुख्य दावेदार

सपा के एक वरिष्ठ नेता बताते है कि बरेली लोकसभा सीट पर उनकी पार्टी की दावेदारी है। क्योंकि बरेली लोकसभा सीट पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके है। रही बात प्रवीण सिंह ऐरन और भगवत की वह निजी तौर पर अपने लिए प्रमोट कर रहे है। हालांकि यह बात इंडिया गठबंधन के नेता तय करेंगे कि किस पार्टी के पास बरेली लोकसभा सीट रहेगी और किस व्यक्ति को चुनाव लड़ाया जाएगा। अभी कुछ ज्यादा कहने और बताने से कोई फायदा नहीं।

 

सपा के दोनों नेता किसी को भी पटखनी देने की स्थिति में,

कांग्रेस छोड़कर सपा में आये प्रवीण सिंह ऐरन का राजनीतिक क्षेत्र में  पकड़ मजबूत है। तो वही भगवत शरण भी इस मामले में किसी से कमजोर नहीं है। प्रवीण सिंह शहर लोकसभा सीट से सांसद रहे है तो भगवत शरण भी नवाबगंज सीट से कई बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे है। जातिगत आंकड़ों के मामले में प्रवीण सिंह ऐरन और भगवत शरण भी किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार जैसी ही मजबूत साबित होंगे।

Related posts

शुभ योग में आज गाय को खिलाएं हरी घास ,भगवान विष्णु के साथ बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Astrological prediction for August 20, 2022 -आज मनोबल को बढ़ाएगा में उच्च का चंद्रमा और शनिदेव की पूजा जानिए, क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

बदायूं: मेडिकल कालेज की एसआइसीयू में चूहे ने मरीज का पैर कुतरा, प्राचार्य ने दिए जांच के आदेश,

newsvoxindia

Leave a Comment