बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली में चेंज ओवर के दौरान जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप के साथ महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी से बात की। इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने दोनों नेताओं को कार्यकर्ताओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता आंवला सहित बरेली सीट के लिए मेहनत से जुट जाए ।
Advertisement
हर हाल में दोनों सीटे जीतनी है।वर्तमान में समय इंडिया गठबंधन के पक्ष में है।जहां जहां सभा की है वहां गठबंधन के प्रत्याशी मजबूत स्थिति में है।बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुरादाबाद के साथ बिजनौर में जनसभा की थी।