News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

प्रेमी से सात  फेरे के लिए महविश बनी महिमा , पुलिस से पति की सुरक्षा की लगाई गुहार ,

 

बरेली :  प्यार शब्द अपने आप में इतना व्यापक शब्द है , जिसे पाने के लिए कुछ दीवाने किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते है।  ऐसा ही एक मामला बरेली के एक  थाना क्षेत्र में आया है जहां एक प्रेमी जोड़े  ने धर्म की सभी दीवारें तोड़कर विवाह कर लिया। युवती के मुताबिक उसका प्रेमी उसके घर के पास ही रहता है।  चार साल पहले दोनों में दोस्ती हुई उसके बाद दोनों में प्यार हो गया।  बाद में दोनों ने शादी करने का निर्णय  लिया।  घर के लोगों को पता चला तो दोनों पर पाबंदी गई। इसके बावजूद दोनों ने घर  भागकर कोर्ट मैरिज कर ली बाद में हिन्दू रीति रिवाज से आश्रम में जाकर विवाह कर लिया।  युवती का यह भी कहना है कि अब वह आजीवन हिन्दू रहेगी और हिन्दू बनकर अपना पत्नी धर्म निभाएगी।

 

एसएसपी दफ्तर पहुंची महविश से बनी  महिमा मौर्य ने   बताया कि उसके पति को उसके परिजनों से खतरा है।  वह चाहती है कि उसके पति सहित उसे पुलिस सुरक्षा मिले। महविश के पति शरण मौर्य ने बताया कि वह शादी करने से पहले  पड़ोसी है।  उन दोनों ने मर्जी से हिन्दू रीति रिवाज से शादी की है।  उसे पत्नी के मायके वालों से तरह तरह की धमकी मिल रही है।  वह इस सम्बन्ध में अपनी पति महविश और आश्रम के महंत के के शंकधार के साथ सुरक्षा मांगने एसएसपी दफ्तर आये है। एसएसपी दफ्तर में मौजूद पुलिस अधिकारी ने नवदंपति से बातचीत की और उनकी बात समझने के बात सम्बंधित थाने को दोनों पक्षों को साथ

बैठाकर समझाने के साथ सुरक्षा देने को कहा है।

शादी के लिए  कई युवतियों ने बदला अपना धर्म :
बरेली जिले में कई  युवतियों ने  शादी करने के लिए अपना धर्म बदल चुकी है।  युवतियों ने कोर्ट जाकर ना केवल अपनी शादी  रजिस्टर्ड कराया , बाद में  में अपनी मर्जी से  दूसरा धर्म स्वीकार लिया। हाल में  इस तरह के आये मामले अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों से है।

Related posts

रामपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया,

newsvoxindia

आज वृद्धि योग में भगवान शिव का करें गन्ने के रस से अभिषेक- होगी सर्वार्थसिद्धि, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बनी रूपरेखा , भूमि आवेदन को लेखपाल और तहसीलदार बेवजह खारिज नहीं कर पाएंगे,

newsvoxindia

Leave a Comment