बरेली : केंद्र सरकार मुस्लिम महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर तीन तलाक कानून लेकर आई थी , लेकिन इसके बावजूद अब भी तीन तलाक के मामले सामने आ रहे है। एक ऐसा ही मामला किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर में आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक दिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत बरेली पुलिस के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग से की है। पीड़िता अलीशा खान ने बताया कि उसके पति सहित सुसराल पक्ष के लोग दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया करते है। उसने अपने से करीब डेढ़ साल पहले गुलाबनगर निवासी सिकंदर खां पेशे से ड्राइवर से प्रेमविवाह किया था। उसके घर सिकंदर का आना जाना था इसी के चलते वह उसके संपर्क में आ गई थी। इसके बाद उसका पति उसे अपने घर साथ में ले गया।
वही उसकी मां ने सब कुछ सही देखकर उसके पति को दान दहेज़ में 5 लाख रूपए भी खर्च किये। जिसमें दो लाख रूपए भी नकद खर्च किये थे। इसके बाद कुछ समय बाद तक सब सही रहा।इसके बाद उसके पति ने वैगन आर कार के साथ बुलेट बाइक की दहेज़ में गाड़ी की मांग करने लगा। जब उसने लाने से इंकार किया तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया फिर वह परेशान होकर अपने घर आ गई। पीड़िता ने यही भी बताया कि बीती रात उसके पति ने व्हाट्सएप्प पर उसे तीन तलाक दिया है।

व्हाट्सएप में महिला के पति ने लिखा है कि अलीशा उसे बहुत परेशान कर रही है। अलीशा ने उसे बहुत रुलाया और परेशान किया है। इसलिए वह उसे तीन तलाक दे रहा है। वही पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर आकर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने भी मामले की जांच करके कार्रवाही की बात कही है। महिला ने अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से भी की है।