News Vox India
नेशनलमनोरंजनयूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

Exclusive :पुलिस सेवा  के बाद जगदीश पाटनी लड़ेंगे मेयर का चुनाव !

बरेली।    सीओ विजिलेंस के पद से सेवानिवृत्त  हुए जगदीश पाटनी जल्द एक राजनेता की भूमिका में दिखाई देंगे।  जगदीश पाटनी ने इसके लिए तैयारियां  शुरू कर चुके    है। वह  निकाय चुनाव में मेयर के लिए चुनाव लड़ते नजर आएंगे। इस बात की खुद जगदीश पाटनी ने पुष्टि की है।  जगदीश पाटनी ने अपना चुनावी अभियान  को शुरू करते हुए अपने शहर के मुख्य चौराहे पर होडिंग एवं  फ्लेक्स लगवाए है।  फ्लेक्स के द्वारा जगदीश पाटनी ने शहरवासियों को रामनवमी , दशहरा , ईद मिलादुन्नबी ,करवा चौथ , धनतेरस सहित दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए यह जानकारी दी है कि वह बरेली मेयर के पद के  संभावित प्रत्याशी है।  उन्होंने जनता के बीच खुद को समाजसेवी बताते हुए अपने पूर्व की नौकरी की भी जानकारी दी है।
डीएसपी पद  से सेवानिवृत्त जगदीश पाटनी ने बताया कि वह जनरल सीट होने पर मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। यदि आरक्षण के तहत सीट जाती है तो आगे देखा जाएगा।  उन्होंने यह भी बताया कि  छोटी पार्टियों से ऑफर आये है। वह बड़ी पार्टियों के ऑफर का इंतजार कर रहे है।
भाजपा -सपा ने ऑफर दिया तो लड़ सकते है चुनाव : 
जगदीश पाटनी  से  फोन पर हुई बातचीत में  उन्होंने यह बताया कि कई  छोटी पार्टियां ऑफर दे चुकी है लेकिन अभी तक  किसी बड़ी पार्टी से ऑफर नहीं आया। उनका सीधा सा संकेत यह था अगर भाजपा या सपा से ऑफर आया तो वह इन दोनों ऑफर्स में से किसी एक का ऑफर को स्वीकार कर लेंगे।
फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता है जगदीश पाटनी 
जगदीश पाटनी ने पुलिस सेवा में रहते हुए देश सेवा की है। वह कमाल की फिटनेस रखने के साथ पब्लिक कनेक्शन भी रखते है।  यह वजह है अगर वह राजनीति के क्षेत्र में आये तो उनके सफल होने की काफी संभावनाएं है।  बता दे  कि जगदीश पाटनी की दो बेटियां और एक बेटा है जिसमें  एक बेटी दिशा पाटनी देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री है।  दूसरी बेटी सेना में मेजर के पद पर मणिपुर में तैनात  है।  बेटा पढ़ाई कर रहा है। वही जगदीश पाटनी महिलाओं को खुला आकाश देने की हिमायत रखने वाले भी शख्स है।

Related posts

शरद पूर्णिमा पर ध्रुव योग, चंद्रमा से बरसेगा अमृत,

newsvoxindia

स्मैक तस्कर सोनू कालिया के सपने के महल को बीडीए ने ध्वस्त किया , मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स रहा मौजूद,

newsvoxindia

Today’s rashifal:आज गंगा दशहरा पर दान- पुण्य, पूजा -पाठ से होगी अनंत पुण्य की प्राप्ति ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment