News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहरशिक्षा

डाॅ. सोमेश के काव्य संग्रह “गाहे- बगाहे” का हुआ विमोचन,

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में बरेली काॅलेज के पूर्व प्राचार्य एवं मानव सेवा क्लब के सदस्य डाॅ. सोमेश यादव के काव्य संग्रह गाहे-बगाहे का विमोचन अध्यक्ष प्रो. वसीम बरेलवी, मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डाॅ. आई. एस. तोमर, विशिष्ट अतिथि प्रो. एन.एल.शर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, सत्येन्द्र सक्सेना और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Advertisement

 

 

रोटरी भवन में विमोचन एवं सम्मान समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से अतिथियों द्वारा किया गया। मां शारदे की वंदना मधु वर्मा ने, वंदे मातरम् शकुन सक्सेना, अरूणा सिन्हा ने किया। क्लब का आवाहन गीत प्रकाश चंद्र सक्सेना ने तथा स्वागत भाषण क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। क्लब के बारे में जानकारी महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना ने देते हुए बताया कि मानव सेवा क्लब हर वर्ष 75 से भी ज्यादा सेवा के कार्य करता है। जो कि एक कीर्तिमान है।

 

 

क्रिकेट में अविस्मरणीय योगदान के लिए बरेली के साई सक्सेना को स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। मधु वर्मा को भी वसीम बरेलवी के गीत गायन पर सम्मानित किया गया। प्रो. एन. एल. शर्मा, प्रो. ए. सी. त्रिपाठी, इंद्रदेव त्रिवेदी, डाॅ. पूर्णिमा अनिल, डाॅ. ऋतु अग्रवाल और सुरेश बाबू मिश्रा ने काव्य संग्रह गाहे-बगाहे पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि डाॅ. सोमेश यादव ने सामयिक कविता लिखकर बहुत ही श्रेष्ठ कार्य किया है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. वसीम बरेलवी एवं मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डाॅ. आई. एस. तोमर ने भी काव्य संग्रह की प्रशंसा की। सभी का आभार पूर्व अध्यक्ष प्रो. के. ए. वाष्र्णेय ने व्यक्त किया।

 

संचालन मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। खासतौर से मौजूद लोगों में आलोक खरे, डाॅ. बीना यादव, सुनील शर्मा, डॉ प्रणव, सुधीर मोहन, निर्भय सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना, राजीव अस्थाना, डा. अतुल वर्मा, ए. एस. अग्रवाल, चित्रा जौहरी, वाई. सी.सक्सेना, धीरेंद्र राजवीर धीरू, इशिका सक्सेना रहे। निर्भय सक्सेना

Related posts

उमेश गौतम रिकॉर्ड मतों से जीत करेंगे हासिल: जितिन प्रसाद,

newsvoxindia

बुलेट से पटाखा छोड़ने वाले कई वाहन सीज , 

newsvoxindia

Rampur ।। आजम खान की अपील पर कोर्ट में ही सुनवाई,

newsvoxindia

Leave a Comment