यूपी टॉप न्यूज़

पराक्रम के 22 साल : हरिओम पाल ने कारगिल युद्ध मे देश के किये थे प्राण न्यौछावर,

Advertisement

बरेली। देश आज 22 वां कारगिल विजय दिवस पर उन शहीदों को याद कर रहा है। जिन्होंने देश के लिए लड़ते हुए ना केवल पाकिस्तानी सेना को पीछे की ओर खदेड़ा बल्कि  अपनी जीवन को अपने देश के लिए न्यौछावर कर दिया।

बदायूं के रहने वाले हरिओम पाल भी कारगिल की लड़ाई के दौरान दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें सरकार ने मरणोपरांत स्पेशल सर्विस मैडल से नवाजा था। शहीद हरिओम पाल का परिवार अब बरेली के कैंट थाना क्षेत्र रहता है। साथ ही सरकार द्वारा दिये गए पेट्रोल पंप से अपना व्यवसाय भी करता है।

जानकारी के मुताबिक बदायूं के बिसौली तहसील के रहने वाले हरिओम पाल सिंह 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज के जवान थे। हरिओम पाल सिंह 19 दिसम्बर 1986 को फौज में भर्ती हुए थे। उन्होंने जीवन मे तीन युद्ध लड़े थे। ऑपरेशन कारगिल के दौरान जुलाई 1999 में ऑपरेशन विजय के दौरान वे शहीद हो गए थे। सरकार ने उनकी सेवाओं को देखते हुए कई मैडल मिले भी दिए थे।

हरिओम पाल के परिजन बताते है कि हरिओम कारगिल युद्ध से पूर्व छुट्टियां बिताने अपने गाँव इटौआ आए थे। इसी दौरान जब युद्ध छिड़ा तो छुट्टियों के बीच में वह 26 जून 1999 को ड्यूटी पर रवाना हो गए। बाद में 2 जुलाई को उनके शहीद होने के जानकारी मिली।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

4 hours

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

6 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

7 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

7 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

8 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

8 hours