मौलाना तौकीर रजा का विवादित बयान , हिंदुस्तान में महाभारत कोई नहीं बचा सकता , जानिए ऐसा क्यों कहा ,

SHARE:

बरेली |   आईएमसी राष्ट्रीय अध्यक्ष  मौलाना तौकीर रजा खान ने  अपने निवास पर  प्रेसवार्ता करके  भाजपा सरकार की बुल्डोजर कार्यवाही पर सवाल उठाया है  , मौलाना ने कहा कि उन्होंने बड़े बड़े आतंकवादी देखे  जिनका आतंकवाद , जुर्म साबित हो गया , उनकी  सम्पत्ति कुर्क की गई , नीलाम की गई , जब्त की गई क्योंकि यह उनकी सम्पत्ति नहीं थी बल्कि देश की थी | अपराधी को सजा देना कोर्ट का काम है | बुल्डोजर वाले फैसला नहीं कर सकते , बुलडोजर चलता है तो देश का नुकसान करता है | किसी ने अपराध किया है इसका मतलब यह नहीं उसके घर ने अपराध किया है | अपराधी को सजा मिलना चाहिये | उसके घर को तोडना नहीं चाहिए | अगर कोई बुल्डोजर चला रहा है तो इसका मतलब यह है वह देश का नुकसान कर रहा है वह देशद्रोही है और कानून अपने हाथ में ले रहा है | ऐसे लोगो के खिलाफ तमाम हिन्दू मुस्लिमों को साथ आना चाहिए |
मौलाना तौकीर रजा ने  भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास सिर्फ कहने भर की बात है | बरना सही बात है यह बस एक नारा है इस पर अमल नहीं हो रहा है | वह मेरी मांग है सरकार के पास 10  दिन है सब सही कर ले | ईद के बाद हम दिल्ली से देशव्यापी जेल भरो आंदोलन करेंगे इसमें हिन्दू मुस्लिम लोग शामिल होंगे | जो अपने देश से प्यार करते है | मौलाना ने तंज कसते  हुए कहा कि सरकार  हमे  सुनेगी नहीं  , कोर्ट से जिस तरीके के फैसले आ रहे है ऑन  स्पॉट फैसले हो रहे है , कोर्ट को नजरअंदाज किया जा रहा है | आरोपी और अपराधी में अंतर होता है जिस तरीके से आरोपी के घर बुल्डोजर चलाया जा रहा है | यह अन्याय है | इस तरह के अन्याय इस सरकार में होते रहे तो देशव्यापी आंदोलन रोकना सरकार के बस की बात नहीं है | जिस दिन मुसलमान सड़को पर आएगा तो उस दिन वह रुकेगा नहीं | उन्होंने मोदी सरकार को चेताया कि  अगर उन्होंने इस तरीके को दुरस्त नहीं किया | अपनी चुपकी नहीं तोड़ी ,तुम सबके प्रधानमंत्री हो, तुम्हारे मौजूदगी में ऐसी बेमानी हो रही है , तुम मूकदर्शक   गूंगे,  बहरे बने हुए हो ऐसा लगता  जैसे देश के  धृतराष्ट्र हो | अगर  धृतराष्ट्र  अंधे बहरे बने नहीं रहते तो महाभारत नहीं होती और नरेंद्र मोदी धृतराष्ट्र की भूमिका से बाहर नहीं आते तो हिंदुस्तान में महाभारत होने से कोई बचा नहीं सकता |
आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान ने अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि हिंदू धार्मिक आस्था में हनुमान चालीसा का बड़ा महत्त्व है हिंदू भाई हनुमान चालीसा पाठ करे किसी को आपत्ति नहीं हो सकती अफसोस की बात अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ लोग हनुमान चालीसा का पाठ भी मुसलमानों को परेशान करने के लिए करने की बात कर रहे ऐसे लोग अपने धर्म का नुकसान कर रहे देश के साथ धर्म को बदनाम कर रहे|
आई एम सी प्रमुख ने विपक्षी दलों पर कहा कि मुसलमानों के वोट से अपना वजूद बनाने वाली पार्टियां मुसलमानों पर हो रहे जुल्म पर खामोश है अब वक्त आ गया मुसलमानों को अपने बच्चो के मुस्तकबिल के बारे में सोचना होगा वरना आने वाली नस्ले हमे माफ़ नही करेगी मौलाना ने सभी सेकुलर विशेष कर मुस्लिम सांसद विधायकों से अपील करते हुए कहा अगर आप अपनी पार्टी के एजेंडे से बंधे हो और मुसलमानों की आवाज़ नही उठा सकते तो इस्तीफा दे कर संवैधानिक आधार पर सड़क पर उतरो अगर खामोश बैठ कर तमाशा देखते रहे तो आप मिल्लत के साथ देश का नुकसान कर रहे है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!