यूपी टॉप न्यूज़

बीआर अंबेडकर की 132 वीं जयंती आज , पीएम मोदी ने कहा उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए मिसाल ,

Advertisement

 

 

भीम मनोहर


बरेली | दलितों के मसीहा के रुप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखने वाले डॉक्टर बीआर अम्बेडकर की  आज 132  वीं जयंती है | इस मौके पर यूपी के सभी  जिलों में जयंती आज मनाई जा रही है  |  बीआर अंबेडकर के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपना सारा जीवन दलित पिछड़ो और शोषितों के हक़ की लड़ाई में लड़ा दिया | उन्होंने संविधान का निर्माण कर एक ऐसे आधुनिक भारत की परिकल्पना की जहां सभी के पास बराबर के अधिकार हो | अंबेडकर के बारे में दलित चिंतक बताते है कि उनका जीवन हमेशा संघर्ष वाला रहा उसके बावजूद वह अपने रास्ते से डिगे नहीं और दलितों के हक़ दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष करते है |
अंबेडकर एक उच्च कोटि के विचारक थे | उन्हें भारत का पहला विधिमंत्री बनने का गौरव भी प्राप्त है | अम्बेडकर के बारे में कुछ जानकार यह भी बताते है कि उनके विचारों में बहुत गहराई थी वह हमेशा जो भी बात रखते थे उसमे तर्क होता था |  भारत के संविधान के शिल्पीकार  एवं दलित चिंतक ,समाज सुधारक भीम राव अम्बेडकर  का जन्म आज के ही दिन वर्ष 1891 में  एमपी के महू में हुआ था | उनका पूरा नाम भीमराव रामजी अंबेडकर था और वह मूलता महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते है |
अंबेडकर ने हमेशा छुआछूत और हिन्दू जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी यह वजह है उन्होंने अपने जीवन में बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लिया | बरेली जिले में अम्बेडकर के अनुराइयों ने उनकी जयंती को खास मनाने के लिए खास तैयारी की है | यहां अंबेडकर पार्क के साथ चंद्रमणि बुधबिहार को अनोखे तरीके से सजाया गया है | इस बार  अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बरेली पहुंच रहे है ऐसे में वह कार्यक्रम में रहकर दलितों के लिए सरकार के मन में क्या योजनाएं है वह भी गिना सकते है |
अंबेडकर के क्रान्तिकार विचार , जिनका दुनिया ने माना लोहा
उदासीनता लोगों को प्रभावित करने वाली सबसे खराब किस्‍म की बीमारी है।
राष्‍ट्रवाद तभी औचित्‍य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, नरल या रंग का अन्‍तर भुलाकर उसमें सामाजिक भ्रातृत्‍व को सर्वोच्‍च स्‍थान दिया जाये।
गुलाम बन कर जिओगे  तो कुत्ता समझ कर लात मारेगी ये दुनिया। नवाब बन कर जिओगे तो शेर समझ कर सलाम ठोकेगी ये दुनिया।
लोकतंत्र सरकार का महज एक रूप नहीं है।
धर्म में मुख्‍य रूप से केवल सिद्धांतों की बात होनी चाहिए। यहां नियमों की बात नहीं हो सकती।
मैं एक हिंदू पैदा हुआ था, लेकिन मैं सत्‍यनिष्‍ठा से आपको विश्‍वास दिलाता हूँ कि मैं हिन्‍दु के रूप में मरूगां नहीं।
एक इतिहासकार, सटीक, ईमानदार और निष्‍पक्ष होना चाहिए।
संविधान, यह एक मात्र वकीलों का दस्‍तावेज नहीं। यह जीवन का एक माध्‍यम है।
पीएम मोदी ने अंबेडकर जयंती की दी बधाई :
पीएम नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को अंबेडकर जयंती पर बधाई देते हुए कहा है कि भारत रत्न अंबेडकर को उनकी जयंती पर शत शत नमन ,समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा |
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

7 hours

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

9 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

10 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

10 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

10 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

10 hours