यूपी टॉप न्यूज़

दूल्हे राजा का रंग सांवला होने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार , जानिए बरेली का यह मामला

Advertisement

यूपी के बरेली जिले में  एक दुल्हन ने शादी के सात बंधनों में बंधने से ठीक कुछ समय पहले यह कहकर अपना रिश्ता तोड़ दिया की उसका होने वाले पति का रंग सांवला है | बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान घराती और बराती बेहद खुश थे , जब सब कुछ ठीक चल रहा है | बरात पहुंचने वाले कन्या पक्ष के लोगों ने बरात का जोरदार स्वागत करने के साथ नाश्ता कराया फिर घुड़चढ़ी की रस्म हुई बरात कुछ देर गांव में घूमने के बाद लड़की के घर पहुंच गई |

दूल्हे का सांवला रंग देखकर दुल्हन भड़की :

जयमाला की तैयारी शुरू हुई , लड़की -लड़के स्टेज पर पहुंचे , स्टेज पर आम शादियों के तरह फिल्म धड़क्कन का सांग दूल्हा का शेरा सुहाना लगता है , चला इसी बीच कुछ ही सकेंड में दुल्हन पहुंची , दोनों ने शादी के दौरान पोज दिए ,  जब एक जगह दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ा यो दुल्हन ने गुस्से में हाथ खींच लिया | बताया  जा रहा है कि दुल्हन को लड़के का सांवला रंग और सीधा स्वाभाव पसंद नहीं आया जिसके चलते दुल्हन स्टेज छोड़कर चली गई | दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की , लेकिन दुल्हन नहीं मानी , बाद में  परेशान होकर दूल्हा अपने बरात लेकर अपने घर वापस चला गया |

दुल्हन अपने फैसले पर रही अडिंग , बरात हुई बैरंग वापस:

रामनगर के  एक गांव  के  रहने वाले धर्मपाल श्री वास्तव के बेटे की शादी सिरौली  थाना क्षेत्र के एक परिवार की बेटी से तय की गई थी। बरात से पहले बेटी पक्ष ने दूल्हे के घर क़रीब ढाई लाख रुपए लग्न भी दी थी। रविवार को तय तारीख के हिसाब से बारात बड़ी धूमधाम से सिरौली क्षेत्र में  पहुंची। बैंड-बाजे के साथ बारात पूरी रस्म के साथ कार्यक्रम हो रहे थे। बारातियों को भोजन कराया गया। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के  रिश्तेदार भी मौजूद थे।तभी दूल्हे का सांवला रंग और सीधा-सीधा स्वभाव देखकर दुल्हन के होश उड़ गए |

 

ग्रामीणों के मुताबिक दुल्हन ने दूल्हे को देखकर झुंझलाहट के साथ माला फेंकते हुए दूल्हे के साथ शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों के साथ रिश्तेदारों आदि ने भी दुल्हन को समझाने का प्रयास किया पर दुल्हन ने किसी की नहीं । बाद में बरात बेमन से अपने गांव वापस चली गई | इसी दौरान इस बात की भी गांव में चर्चा शुरू हो गई अगर लड़की पहले ही शादी से इंकार कर देती तो एक परिवार का अपमान नहीं होता , लोगों ने लड़के के रंग और उसके स्वभाव के प्रति सहानुभूति देते नजर आये |

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बिना बॉडी सेफ्टी प्रोटेक्टर के जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन टंकी पर काम कर रहे मजदूर

भगवान स्वरूप राठौर  शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ के मोहल्ला अंसार नगर में जल निगम के…

55 mins

सीमेंट से भरा ट्रक पेड़ से टकराया , परिचालक की जलकर मौत

चालक ने ट्रक से कूद कर बचाई अपनी जान, मृतक के परिवार में मचा कोहराम…

57 mins

राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के  प्रवेश पंजीकरण शुरू

मीरगंज (बरेली )।राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में सत्र 2024-25 के लिए बीए प्रथम वर्ष (NEP…

58 mins

पति -पत्नी  हज के लिए रवाना, लोगों ने दम्पति को दी शानदार विदाई

मीरगंज (बरेली )। सऊदी अरब स्थित मक्का मदीना जाना हर मुसलमानों का सपना होता है। …

59 mins

गर्मी ने लोगों की बढ़ाई परेशानियां, अस्पतालों में पहुंचने लगे उल्टी दस्त के मरीज

रामू कठेरिया , सिरौली (बरेली)। मई का महीना शुरू होते ही गर्मी ने सितम ढाना…

1 hour

भोजीपुरा पुलिस ने जिला बदर को किया गिरफ्तार

बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने जिला बदर एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।  वह क्षेत्र में…

1 hour