News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़

लखीमपुर खीरी जाते हुए अखिलेश यादव लिए गए हिरासत में

akhilesh in lucknow

रामगोपाल यादव को भी लिया गया हिरासत में

शिवपाल यादव यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में

akhilesh yadav

लखनऊ : सपा सुप्रीमो  अखिलेश यादव  को लखीमपुर जाते हुए लखनऊ से हिरासत में लिया  गया है | अखिलेश यादव आज सुबह जैसे ही अपने घर से  लखीमपुर के लिए अपने समर्थकों के साथ घर से निकले तो पुलिस ने उन्हें बेरिकेडिंग करके रोकने का प्रयास किया | इस बात से नाराज होकर अखिलेश अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए | पुलिस के आलाधिकारियों ने अखिलेश को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने | उन्होंने कहा कि वह लखीमपुर जाना चाहते है | प्रशासन उन्हें वहां जाने दे | इसके बाद अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया | अखिलेश समर्थकों ने अखिलेश को हिरासत में लेने का  विरोध करते हुए रोड़ पर प्रदर्शन शुरू कर दिया | इसी बीच पुलिस अखिलेश को हिरासत में लेकर इको गार्डन अपने साथ ले गई |

अखिलेश ने  इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर अपनी बात कहना चाहोगे तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी क्या यही लोकतंत्र है ,अगर आप होटल में रह रहे हो तो पुलिस आपको मारकर मारकर जान ले लेगी क्या यही लोकतंत्र है ,आज सरकार पुलिस के माध्यम से सरकार चला रही है | यह वही  भाजपा के लोग है जिन्होंने किसान धोखा को दुगनी आय की बात कहकर धोखा दिया ,किसानों को उनकी पैदावार का मूल्य नहीं मिला बल्कि तीन तीन कृषि बिल ला दिए अगर किसी ने किसी को भड़काया है तो वह सरकार ने भड़काया है |

सरकार किसी को भी लखीमपुर जाना देना नहीं चाहती है आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती है ?लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब जनता सच जानेगी | अगर सच को मारा जा रहा है तो लोकतंत्र को मारा जा रहा है | किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे , यह एक दो दिन का आंदोलन नहीं है यह पिछले साल से चल रहा है | किसानों की मांग जायज है।  भाजपा ने कहा था कि किसानों की आय दुगुनी हो जाएगी उन्हें एमएसपी तक नहीं दे पा रहे बल्कि तीन तीन कानून ले आये है , इसलिए सरकार असफल है |

लखीमपुर कांड की आंच लखनऊ तक :

लखीमपुर कांड की आंच लखनऊ तक पहुंच गई | इसका असर लखीमपुर सहित पूरे यूपी में दिख रहा है | जानकारी के  मुताबिक सपा के प्रदर्शन के दौरान कुछ खुराफातियों ने गौतम पल्ली थाने की जीप को आग के हवाले कर दिया | पुलिस ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया है | सीतापुर में प्रियंका गाँधी को भी हिरासत में लिया गया है | वह लखनऊ से सुबह सीतापुर पहुंची थी और लखीमपुर जाने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान प्रियंका को हिरासत में ले लिया गया | हिरासत में लेने के दौरान पुलिस और प्रियंका में नोकझोंक भी हो गई |

 Share this story

Related posts

दो बच्चों की मां के प्यार में मेरठ से बहेड़ी पहुंचा युवक , पुलिस ने शांति भंग में काटा चालान

newsvoxindia

आंवला में अलीगंज अड्डे पर आईओसी का टैंकर की वेल्डिंग कराते समय बॉडी फट गई, चालक परिचालक घायल वेल्डर मौके से फरार

newsvoxindia

यह पौधे आपकी मोटरसाइकिल और कार से भी महंगे है , जानिए इन पौधों के नाम ,

newsvoxindia

Leave a Comment