एआई के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत दुनिया ने देखी: केंद्रीय मंत्री का बरेली में बड़ा बयान

SHARE:

बरेली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूपरेखा और मार्गदर्शन में आयोजित एआई समिट ने भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया है।

 

उन्होंने कहा कि इस समिट में देश-विदेश के प्रतिनिधियों, इंडस्ट्री लीडर्स, वैश्विक विशेषज्ञों और विशेष रूप से भारत के युवाओं को एक साथ आने और अपने विचार साझा करने का बेहतरीन अवसर मिला। बड़ी-बड़ी कंपनियों और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गजों की भागीदारी यह दर्शाती है कि भारत अब टेक्नोलॉजी स्पेस में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एआई आने वाले समय की सबसे प्रभावशाली तकनीक साबित होगी। स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर इलाज और रिसर्च, किसानों के उत्पादन में वृद्धि, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

उन्होंने बताया कि एआई को लेकर नीति स्तर पर आवश्यक दिशा तय कर दी गई है और भारत इस क्षेत्र में नवाचार, स्टार्टअप्स और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि भारत की युवा शक्ति और तकनीकी दक्षता मिलकर देश को डिजिटल क्रांति के नए युग में अग्रणी बनाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!