बरेली। मुस्लिम समाज का पवित्र त्यौहार ईद-उल-अज़हा 7 जून को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर की प्रमुख मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में ईद की नमाज़ के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। नमाज़ के बाद मुसलमान कुर्बानी की रस्म अदा करेंगे।
5.40 जखीरा की दुलिया वाली।
6.00 चौकी चौराहा मस्जिद।
6.15 कांकर टोला की नूरानी मस्जिद।
6.30दरगाह ताजुश्शरिया*,रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,थाना किला की शाही मस्जिद,कुतुबखाना चौराहे वाली मस्जिद,बालजती की गुलर वाली मस्जिद,स्वाले नगर रोड की कोड़ा शाह मस्जिद, कांकर टोला की छः मीनार मस्जिद,ब्रह्मपुरा की सैय्यदो वाली मस्जिद।
6.45 बिहारीपुर राजों का कब्रिस्तान की छोटी मस्जिद।
7.00 दरगाह शाह शराफत मियां सैलानी की हबीबिया मस्जिद,बिहार मान नगला की ईदगाह,जखीरा की बाग वाली मस्जिद,चक महमूद की लोहारान मस्जिद,बड़ा बाजार की बादशाह बेगम मस्जिद,बाजार संदल खान की नूर ए इलाही मस्जिद,पुराना शहर रज़ा चौक की बारादरी मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद,मलूकपुर की छोटी मस्जिद,लीची बाग की फ़ैज़ाने मदीना मस्जिद,छोटी बमनपुरी की इब्राहीम सेठ मस्जिद,स्वाले नगर नवदिया की गुलशन इस्लाम मस्जिद,छीपी टोला की मीत वाली मस्जिद,बाग ब्रिगटन की हाते वाली मस्जिद।
7.25 हजियापुर की खज़ूर वाली मस्जिद।
7.30खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया*,कुतुबखाना की जहानी मस्जिद,कैंट की हाथीखाना मस्जिद, भूड़ की खान बहादुर खान मस्जिद,आनंद बिहार की क़ाज़ी मुख्तयार मस्जिद,पुराना शहर की क़ाज़ी टोला मस्जिद,सिटी सब्जी मंडी रोड की मंसूरियान मस्जिद,रज़ा कालोनी की रज़ा मस्जिद,कटघर की हरे मीनार की मस्जिद,फूलवालान की नूरजहां मस्जिद।
7.45 हजियापुर की नाइयों वाली मस्जिद।
8.00 जसोली की पीराशाह मस्जिद,घेर जाफर खान की मिर्ज़ाई मस्जिद,मलूकपुर की मुफ्ती ए आज़म मस्जिद,कंघी टोला की नूरी मस्जिद,कोतवाली की मोती मस्जिद,इज़्ज़त नगर रोड नंबर एक की मुमताज़ मस्जिद,बांसमंडी की जन्नतुल फिरदौस मस्जिद,मलूकपुर की लाल मस्जिद,आजम नगर की जामन वाली मस्जिद।
8.15 गली मनिहारान कुतुबखाना की क़ादरी मस्जिद।
8.30गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां की मस्जिद*,बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद,सुभाष नगर की साबरी मस्जिद,आजम नगर की मसीत उल्लाह हरी मस्जिद,रेती की नक्षबंदियान मस्जिद,कैंट सदर बाजार की जामा मस्जिद,बिहारीपुर की कंजे तले वाली मस्जिद।
8.45 कचहरी वाली मस्जिद।
9.00 खानकाह-ए-नियाज़िया,किला की जामा मस्जिद,सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद,दरगाह शाहदाना वली मस्जिद*,खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद,गढ़ैया की नूरी मस्जिद,पुल क़ाज़ी मस्जिद।
10.30 गुलाब नगर की दलेल खान मस्जिद,हुसैन बाग की फातिमा मस्जिद,गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद।
11.00दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद।
