बरेली। देश भर में ईद-उल-फितर का त्यौहार धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। बरेली में भी बच्चो के साथ बड़ो में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिदों का रुख किया और नमाज़ अदा की। शहर में सबसे पहले 6.30 बजे पुर अमन माहौल में बाज़ार संदल खान की चाँद मस्जिद(दरगाह वली मियां) में नमाज़ अदा की गई।
Advertisement
7.30 बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां में अदा की गई। मुख्य नमाज़ ईदगाह में 10.30 बजे ग्रैंड मुफ़्ती ऑफ इंडिया मुफ़्ती असजद रज़ा क़ादरी (असजद मियां) ईद की नमाज़ अदा कराई। 9.30 पर जामा मस्जिद व सबसे आखिर में 11 बजे दरगाह आला हज़रत पर नमाज़ अदा की गई।

Author: newsvoxindia
Post Views: 20