पीसीएस परीक्षा में बहेड़ी का जलवा, अतहर बने कार्य अधिकारी, सुरेश नायब तहसीलदार

SHARE:

बरेली। बहेड़ी क्षेत्र के अतहर जमाल खान ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर कार्य अधिकारी के पद पर चयनित होकर इलाके का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजन, मित्र और स्थानीय लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं।

 

अतहर जमाल खान की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और आखिरकार पीसीएस परीक्षा को क्रैक कर यह मुकाम हासिल किया। क्षेत्र के लोग मानते हैं कि अतहर की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

वहीं, बहेड़ी के ही सुरेश बाबू ने भी यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में 257वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाले सुरेश बाबू की इस सफलता ने भी क्षेत्र का मान बढ़ाया है।दोनों युवकों की कामयाबी से बहेड़ी क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

शिक्षकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!