UPSC 2025 में बरेली की सुरभि यादव का शानदार प्रदर्शन, देशभर में हासिल की 14वीं रैंक

SHARE:

बरेली।संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में बरेली की सुरभि यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 14 वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सुरभि की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

फोटो में सुरभि के साथ परिजन एवं शुभचिंतक

शहर के बजरंग एन्क्लेव की निवासी 25 वर्षीय सुरभि यादव ने यह उपलब्धि अपने चौथे प्रयास में हासिल की है। वह वर्तमान में दिल्ली में केंद्र सरकार के ‘माय भारत’ कार्यक्रम में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं और जनवरी 2026 में उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

सुरभि की शुरुआती शिक्षा अलग-अलग स्कूलों में हुई। बचपन से ही उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इंटरमीडिएट में मानविकी विषय का चयन किया और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। उन्होंने इतिहास विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

तैयारी के दौरान उन्हें जामिया मिलिया इस्लामिया के कोचिंग कार्यक्रम से भी मार्गदर्शन मिला।सुरभि बताती हैं कि यह सफलता एक दिन में नहीं मिली। वर्ष 2024 में वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सकी थीं, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया और लगातार मेहनत जारी रखी। आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

सुरभि का कहना है कि सिविल सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को निराश होने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। नियमित अध्ययन, सही रणनीति और आत्मविश्वास से सफलता जरूर मिलती है। उनकी इस उपलब्धि से बरेली के युवाओं में भी नई उम्मीद और प्रेरणा जागी

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!