News Vox India
खेलधर्मयूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

लाइव :  श्री बनखंडी नाथ मंदिर में खेली गई लट्ठमार होली , गिरधारी लाल साहू ने राधा की सखी बनकर जीता सबका दिल,

बरेली : श्री बाबा बनखंडी नाथ मंदिर जोगी नवादा  में चल रही श्री कृष्ण लीला में आज बृज की लट्ठमार होली के साथ पुष्प होली भी  खेली गई।  इस कृष्ण लीला के दौरान पुष्प होली देखने के  लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे।  कार्यक्रम शुरू होने से पहले उत्तराखंड की कैबिनेट  एवं साहू समाज के कद्दावर नेता गिरधारी लाल साहू की पत्नी रेखा आर्य ने जनता सम्बोधित को किया।  उन्होंने कहा कि धार्मिक  कार्यक्रमों से बच्चों  को सीख मिलती है लेकिन आज बच्चे  मोबाइल (एक छोटी सी डिब्बी में )लगे रहते है।  उन्होंने यह भी कहा कि बरेली से उनका घर का रिश्ता है।  वह हर वर्ष श्री बनखंडी नाथ में होने वाले धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेती रहती है।
Advertisement
देखिये यह वीडियो
श्री कृष्ण लीला के दौरान कलाकारों ने कृष्ण और राधा के प्यार को जनता के सामने रखा।  मथुरा से आये कलाकारों ने अपनी संवाद कला से  दर्शक दीर्धा में बैठे सभी का दिल जीत लिया। गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्य के बिना ही स्टेज पर अन्य आयोजकों के साथ गुलाल एवं पुष्प वर्षा करके होली खेली। गिरधारी लाल साहू ने भी राधा  की  सखी  बनकर नृत्य किया  उनके साथ अन्य कई मेला आयोजकों ने भी राधा की सखी  रूप धर नृत्य किया।  कृष्ण भक्तों ने जमकर एक दूसरे पर पुष्प वर्षा करके होली के त्यौहार को मनाया।  आमतौर पर दिवाली के मौके पर पूरे हिंदुस्तान में  रामलीलों का आयोजन होता है पर  बरेली में  कृष्ण लीला के साथ  रामलीला का भी आयोजन होता है।
वर्षों से कृष्ण लीला के साथ रामलीला का आयोजन 
मेला संरक्षक हरिओम राठौर  बताया कि जोगी नवादा  स्थित वनखंडी नाथ परिसर में वर्षो से रामलीला के साथ श्री कृष्ण लीला का आयोजन होता चला आ रहा है।  दरसल यहां वर्षों पहले जंगल हुआ करता था।  लोग दूर दराज से रामलीला देखने आते थे।  लेकिन रामलीला सुबह चार वजह के आसपास समाप्त हो जाती थी तब आयोजकों ने सोचा कि अगर यहां रामलीला के साथ कृष्ण लीला का  आयोजन करा दिया जाए तो यहाँ आने वाले लोग सुरक्षित  रहने के साथ सुबह के समय में सकुशल वापसी कर सकेंगे  तब से यह व्यवस्था लगातार वर्षो से बनी हुई है।
कार्यक्रम में इन लोगों का विशेष योगदान 
 मेला संयोजक  गिरधारी लाल साहू (पप्पू), संरक्षक धर्मेद्र राठौर(रिंकू), अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, संजीव शर्मा,सतेंद्र राठौर, सुनील दत्त शर्मा, भैरों प्रसाद राठौर, तारा सम्राट साहू, विशाल राठौर, राहुल राठौर, झब्बाल मौर्य, मनोज राठौर, सुनील राठौर, दीपक राठौर, संजू राठौर,डॉ सत्यपाल गंगवार, अनिल राठौर, अनिल शर्मा, नीतू गोस्वामी, पार्वती प्रजापति, धनपाल राठौर, तिर्वेनी राठौर, प्रमोद राठौर आदि  मौजूद रहे।
1325

Related posts

बरेली पुलिस ने 28 प्रतिबंधित कछुए बरामद किये

cradmin

जाने आज का पंचांग , यह समय आपके लिए हो सकता है शुभ ,

newsvoxindia

एक्सक्लूसिव ।।बसपा प्रमुख ने मंडल प्रभारी सहित जिलाध्यक्ष को दिखाया बाहर का रास्ता

newsvoxindia

Leave a Comment