बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एस.आई.आर. (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एस.आई.आर. के प्रभारी, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की, जबकि संचालन पार्टी के कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

मुख्य अतिथि शशांक यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए प्रहरी हर बूथ पर मुस्तैद रहेंगे और किसी भी हाल में एक भी सही वोट कटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संगठित और सजग रहने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। संगठन स्तर पर एस.आई.आर. से जुड़ी हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता का तत्काल विरोध किया जाएगा।
विधायक शाहजिल इस्लाम ने कहा कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है। समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।पूर्व विधायक विजय पाल ने कहा कि पीडीए की एकता ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर सतर्क रहकर मतदाता अधिकारों की रक्षा करेंगे।पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संघर्ष हमेशा जनता के साथ रहा है। एस.आई.आर. के नाम पर किसी भी वर्ग के मतदाताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव दीपक पांडे का शाल उड़ाकर स्वागत किया गया।
साथ ही संयुक्त सचिव रोहित यादव एवं अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने देवराज का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और मिठाई बांटी गई।बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, इंजीनियर अनीस अहमद, सुरेंद्र सोनकर, अरविंद यादव, हरिशंकर यादव, सूरज यादव, आदेश यादव, दीपक शर्मा, नरेश सोलंकी, भारती चौहान, स्मिता यादव, सरताज ग़ज़ल अंसारी, ओमेंद्र यादव, कासिफ, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, मुकेश मिश्रा, संजीव कश्यप, मोहित कश्यप, गंगा सिंह यादव, राजवीर यादव, प्रदीप यादव, हैपी यादव, क्षितिज यादव, चंद्र सैन सागर, मंगल बाबू सोनकर, अनिल गंगवार, बलराम यादव, सुरेश गंगवार, डॉ. इंद्रपाल यादव, रमेश यादव, राकेश यादव, हरिओम प्रजापति, ऋषि यादव, रणवीर जाटव, बृजेश आजाद, अमरीश यादव, शिवम, पुरुषोत्तम गंगवार, छेदलाल दिवाकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




