बहेड़ी में स्मैक तस्कर दबोचा गया, 54.46 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

SHARE:

बहेड़ी (बरेली)।

जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 54.46 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को थाना बहेड़ी पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामलीला मैदान, कस्बा बहेड़ी के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 54.46 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद तस्लीम पुत्र इलियास, निवासी अब्बास नगर, कस्बा व थाना बहेड़ी, उम्र लगभग 26 वर्ष बताया। बरामदगी के आधार पर थाना बहेड़ी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्मैक की तस्करी कर जीवनयापन करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रात्रि करीब 22:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बरेली के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के नेतृत्व में अंजाम दी गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक शिव कुमार मिश्र, कांस्टेबल विंकित सोलंकी, विशेष खोखर, नगेन्द्र सिंह, विशु बालियान एवं विशाल कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!