वर्ष 2027 के चुनावी रण को जीतने के लिए समाजवादी पार्टी के सिपाही हर स्तर पर जुट गए हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए महानगर की टीम अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की अगुवाई में पिछले कई दिनों से शहर में पार्टी पदाधिकारियों और शहर के प्रबुद्धजनों के साथ “चाय पर चर्चा” कर रहे हैं। इसके जरिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने माहौल अपने पक्ष में किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने इस मुहिम के तहत पिछले तीन दिनों में श्यामगंज के मध्यम वर्गीय व्यापारियों के साथ, पार्टी के उपाध्यक्ष और शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष समयुन खान, सुभाषनगर में पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना के साथ शास्त्री नगर में कार्यक्रम आयोजित किए। इसी के तहत बृहस्पतिवार को सुरेश शर्मा नगर में महानगर कोषाध्यक्ष अनिल जौहरी के आवास, जोगी नवादा में महानगर सचिव युधिष्ठिर पाल राठौर और पीलीभीत बाईपास रोड स्थित आकाशपुरम कॉलोनी में लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रो. ज़ाहिद खां के घर चाय पर चर्चा की गई।
सपा महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि इस मुहिम के पहले चरण में पदाधिकारियों के PDA की रणनीति को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के लिए चर्चा की जा रही है। इसके बाद शहर के प्रबुद्धजनों और सपा के समर्पित कार्यकर्ताओं आौर पदाधिकारियों को साथ बैठक कर पार्टी के लिए मजबूत आधार तैयार किया जाएगा। जिससे वर्ष 2027 में चुनावी समर को जीता जा सके। इस मुहिम के जरिए पीडीए के लोग सपा से जुड़ेंगे, जिससे पार्टी और मजबूत होगी।
बृहस्पतिवार को चाय पर चर्चा कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के साथ उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, सचिव मोहित सक्सेना, युधिष्ठिर पाल सिंह, नाजिम कुरैशी, रेहान अंसारी, शुजा खान, पूर्व पार्षद उस्मान अल्वी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
