राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।आश्वाशन के बाबजूद समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने दो दिन के बाद बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन फिर शुरू कर दिया है।हालांकि नगर पंचायत प्रशासन ने इसे अनुचित और मनमानी बताया है।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर उत्पीड़न के खिलाफ सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया था।पूरे दिन धरना चलने के बाद शाम को चेयरमैन इमराना बेगम और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने को बोर्ड की बैठक में रखने के बाद समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा देकर प्रदर्शन खत्म करा दिया था।
दो दिन में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मियों ने कम बंद करके धरना प्रदर्शन दुबारा शुरू कर दिया।धरना की अगुवाई कर रहे राजेश कुमार ने बताया जब तक सफाई कर्मियों का उत्पीड़न खत्म नहीं होगा।तब तक वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।बताया उनका धरना केवल ड्यूटी के समय सुबह 8 बजे शाम 6 बजे तक ही चलेगा।बृहस्पतिवार को पूरे दिन शाम 6 बजे तक सफाई कर्मियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण का आश्वाशन किसी ने आकर नहीं दिया।ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया उनकी मांगे नाजायज और अनुचित है।जिनका निस्तारण नगर पंचायत स्तर से किया जाना नामुकिन है।काम में लापरवाही को लेकर कार्यवाही की गई थी।लेकिन सफाई कर्मी बगैर काम किए मनमानी तरीके से दबाव बनाकर नौकरी करना चाहते है।उच्च अधिकारियों को अनावश्यक धरने की जानकारी दी गई है। निर्देश आने पर कार्यवाही की जाएगी।
